IND vs PAK मैच पर सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन-बोले, “हमारी फ्लाइट बुक है,

Untitled 5 copy 6

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार यह मेगा टूर्नामेंट IND भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले 5 फरवरी को  कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उनसे 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रुप मैच को लेकर सवाल किया गया। इस पर सूर्या ने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय टीम की सोच बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान से खेलने से मना नहीं किया है, उन्होंने ही मना किया है। हमारी फ्लाइट बुक हो चुकी है और हम कोलंबो जा रहे हैं। हमारे मैच तय हैं पहले USA से, फिर नीदरलैंड्स से और उसके बाद पाकिस्तान से मुकाबला है।

उनके फैसले से हमारा कोई लेना-देना नहीं: सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि पाकिस्तान के फैसले पर टीम इंडिया का कोई कंट्रोल नहीं है। हमें जो शेड्यूल दिया गया है, उसके मुताबिक हम 15 फरवरी को मैच खेलने जा रहे हैं। हमने एशिया कप में भी उनके खिलाफ खेला था और अगर मुकाबला होगा तो इस बार भी जरूर खेलेंगे। इसके साथ ही सूर्या ने टीम इंडिया के शानदार फॉर्म और ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि टीम व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जरूरत को प्राथमिकता देती है। हम कोशिश करते हैं कि माहौल हल्का रहे। खिलाड़ी अपनी फ्रीडम के साथ खेलते हैं। आपने देखा होगा कि इशान किशन ने 90 के पार पहुंचकर भी बेझिझक छक्का मारकर शतक पूरा किया।

ये भी पढ़े

मुस्तफिजुर रहमान को मिला नया ठिकाना, लाहौर कलंदर्स ने 6.44 करोड़ में किया साइन

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने भी दिया बयान

पाकिस्तान द्वारा मुकाबले के बहिष्कार की खबरों पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने कहा, कि इस पूरे मामले पर फैसला आईसीसी को लेना है। हम आईसीसी जो भी निर्देश देगा, उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।

पाकिस्तान सरकार के आदेश पर लिया गया फैसला!

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला अपनी सरकार के निर्देश पर कर रही है। हालांकि अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अगर पाकिस्तान टीम इस मुकाबले का बहिष्कार करती है तो उस पर आईसीसी की तरफ से भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है और उसे अपने सभी ग्रुप मैच कोलंबो में ही खेलने हैं। अब सबकी निगाहें आईसीसी के फैसले पर टिकी हैं, क्या क्रिकेट फैंस को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला देखने को मिलेगा या नहीं?

Spread the love

One thought on “IND vs PAK मैच पर सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन-बोले, “हमारी फ्लाइट बुक है,”

Comments are closed.

Sports

WI के खिलाफ विराट का दबदबा, सचिन-रोहित टॉप-5 से बाहर

IND vs WI:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले नजर डालते हैं उन बल्लेबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह आंकड़े भारत-वेस्टइंडीज मुकाबलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वेस्टइंडीज […]

Spread the love
Read More
Sports

विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन

Lucknow:  जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय T20 क्रिकेट टीम में चयन होने पर युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम भावुक हैं। भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का बचपन का सपना अब साकार होने जा रहा है। विप्रज ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके […]

Spread the love
Read More
Sports

T20I रैंकिंग में अय्यर को बड़ा फायदा, ईशान को नुकसान

ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष T20 इंटरनेशनल और वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी छलांग लगाई है। अय्यर सात पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 627 रेटिंग अंक हैं। अय्यर ने […]

Spread the love
Read More