गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक सप्ताह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी

Untitled 11 copy 4

देहरादून।  गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक उल्लास, रचनात्मकता और छात्र ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। चार फरवरी से  सात  फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए अपनी सांस्कृतिक, कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के  प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास  महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बुधवार को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

ये भी पढ़े

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 16 फरवरी के प्रस्तावित लोकभवन घेराव की तैयारियों का जायजा लिया

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने कहा कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता है, जिससे उनमें संगठन, अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित होती है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. (डॉ.) मालविका सती कांडपाल ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत नृत्य, संगीत, फैशन शो, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं फूड फेस्ट जैसी अनेक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। सांस्कृतिक सप्ताह के पहले दिन आयोजित फैशन शो में देश के विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की चेयरपर्सन डॉ. प्रिया पांडे, चीफ प्रॉक्टर डॉ. गणराजन, विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ईशा शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More