तीन करोड़ की हेरोइन के साथ कुमाऊं का ‘मास्टर सप्लायर’ गिरफ्तार

1769852628

रुद्रपुर। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन तस्करी के एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की गई है।गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहनवाज उर्फ मामू, निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क का अहम हिस्सा था और लंबे समय से एसटीएफ के रडार पर चल रहा था।

एसटीएफ कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट ने कोतवाली किच्छा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन बरेली निवासी ‘भैया’ नामक व्यक्ति से खरीदता था। इसके बाद वह इसे कुमाऊं क्षेत्र में हरजिंदर नाम के व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि अक्सर भैया की ओर से एक अन्य युवक हेरोइन की डिलीवरी करता था, जिसकी पहचान अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार सहनवाज द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च गुणवत्ता और शुद्धता वाली होती थी, जिस कारण कुमाऊं के ड्रग पैडलरों में इसकी भारी मांग थी। इसी वजह से उसे इलाके का बड़ा सप्लायर माना जाता था।एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स यूनिट पिछले करीब दो वर्षों से आरोपी पर नजर बनाए हुए थी। अब उसके पकड़े जाने से कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल एसटीएफ आरोपी से जुड़े अन्य तस्करों, सप्लायर और डिलीवरी एजेंट की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह गिरफ्तारी नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान की दिशा में एक बड़ी सफलता है और इससे कुमाऊं क्षेत्र में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा। वहीं देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में भी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। 30 जनवरी को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हर्रावाला चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध लोडर वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन से 143 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 128 पेटी देसी और 15 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल हैं। आरोपी शराब परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया

 

Spread the love

Crime News

सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन, ATM कार्ड, लाइसेंस व 9600 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान जगहों पर लेजाकर डरा-धमकाकर मोबाइल फोन व नकदी लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान नरहरपुर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली गुमशुदगी के बाद पुलिस एक्शन में, सर्विलांस टीम के जरिए तलाश जारी ए अहमद सौदागर Lucknow: मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी KGMU कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

लोगों की लगी भीड़, जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारी परिजनों का आरोप मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर की गई दोनों लोगों की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी के शाहजहांपुर में जिले खुदा गंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी। […]

Spread the love
Read More