नाइटक्लब विवाद में हैरी ब्रूक का बड़ा कबूलनामा: झूठ बोलकर टीममेट्स को बचाया, अब खुद खोला सच

Untitled 10 copy 27

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक पुराने विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि पिछले साल वेलिंग्टन के एक नाइटक्लब में हुए झगड़े के मामले में उन्होंने सच नहीं बताया था और जानबूझकर पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी। ब्रूक का कहना है कि उन्होंने यह कदम अपने टीम के साथियों को मुश्किलों से बचाने के लिए उठाया था। यह घटना 31 अक्टूबर की रात की है, जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबले से ठीक एक दिन पहले ब्रूक का नाइटक्लब में बाउंसरों से विवाद हो गया था। उस समय ब्रूक ने दावा किया था कि वह पूरी घटना के दौरान अकेले थे और किसी अन्य खिलाड़ी का इसमें कोई हाथ नहीं था। लेकिन अब उन्होंने अपने पुराने बयान से पलटते हुए माना है कि उस रात उनके साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे।

पूरी जिम्मेदारी लेते हुए मांगी माफी

हालिया श्रीलंका T20 सीरीज में जीत के बाद दिए गए बयान में ब्रूक ने कहा कि वेलिंग्टन में जो हुआ उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। मैं यह भी स्वीकार करता हूं कि उस शाम वहां और खिलाड़ी मौजूद थे। मुझे अपने पुराने बयान पर खेद है, लेकिन मेरा मकसद अपने साथियों को उस परेशानी से बचाना था जो मैंने खड़ी की थी। ब्रूक ने आगे कहा कि यह उनके करियर का चुनौतीपूर्ण दौर है, लेकिन वह इससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं।

टेलीग्राफ की रिपोर्ट से खुला मामला

दरअसल, यह पूरा विवाद एक ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ में छपी रिपोर्ट के बाद फिर से चर्चा में आया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि जैकब बैथल और जॉश टंग पर जुर्माना लगाया गया है और क्रिकेट अधिकारियों द्वारा उनकी भूमिका की जांच भी की जा रही है। इसी के बाद ब्रूक ने सामने आकर सच्चाई स्वीकार की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है और आगे भी इस मामले पर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करता रहूंगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस खुलासे के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और टीम मैनेजमेंट इस पूरे प्रकरण पर क्या कदम उठाता है। लेकिन इतना तय है कि हैरी ब्रूक का यह कबूलनामा क्रिकेट जगत में बड़ी हलचल मचा चुका है।

Spread the love

Sports

‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और मुकाबले में इसका उदाहरण भी देखने को मिला। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 […]

Spread the love
Read More
Sports

तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

Christchurch: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को चार विकेट से हरा दिया। शनिवार, 24 अक्टूबर को हेगले ओवल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 181 रनों का लक्ष्य 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत […]

Spread the love
Read More
Sports

दूसरे T20 में भारत की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, वैभव सूर्यवंशी की वापसी से बढ़ा रोमांच

Vaibhav Suryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले T20 में भी भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रनों के विशाल लक्ष्य का […]

Spread the love
Read More