चार राज्यों के अध्ययन भ्रमण पर जाएंगे उत्तराखंड के रेशम बुनकर

Untitled 8 copy 28

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन द्वारा प्रदेश के रेशम बुनकरों को चार राज्यों में अध्ययन भ्रमण पर भेजा जाएगा, जिससे वे आधुनिक तकनीक, नवीन डिज़ाइन और उन्नत रेशम उत्पादन प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें। यह घोषणा माननीय सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून स्थित राजपुर रोड पर दून सिल्क के चौथे रिटेल आउटलेट के शुभारंभ अवसर पर की। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अध्ययन भ्रमण से रेशम बुनकरों की कार्यक्षमता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा वे देश के विभिन्न राज्यों में अपनाई जा रही श्रेष्ठ तकनीकों और नवाचारों को उत्तराखंड में लागू कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह भ्रमण कार्यक्रम पूरी तरह सुनियोजित, उद्देश्यपूर्ण और परिणामोन्मुखी हो, ताकि बुनकरों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

ये भी पढ़े

अंकिता हत्याकांड की CBI जांच पर भाजपा और कांग्रेस में तीखी तकरार

कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री ने रेशम बुनकरों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने बुनकरों से पूछा कि क्या रेशम फेडरेशन उनके साथ पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य कर रही है। इस पर उपस्थित बुनकरों ने एक स्वर में फेडरेशन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन, भुगतान प्रक्रिया और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पूर्ण पारदर्शिता बरती जा रही है, जिसका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता के क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और किसानों–बुनकरों के हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़े

फिर हुआ बड़ा विमान हादसा: एक और प्लेन क्रैश में 15 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

कार्यक्रम में सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद ने दून सिल्क आउटलेट का निरीक्षण किया तथा फेडरेशन की कार्यप्रणाली और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रबंध निदेशक से प्राप्त की। उन्होंने फेडरेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यद्यपि उन्होंने हाल ही में सहकारिता सचिव का कार्यभार संभाला है, लेकिन सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार और माननीय सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में किए गए कार्यों की प्रशंसा उन्होंने हर स्तर पर सुनी है। डॉ. इकबाल अहमद ने कहा कि उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे वास्तव में उत्कृष्ट और अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम के दौरान बुनाई कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा सिल्क समग्र परियोजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर 25 कीटपालकों को चेक प्रदान किए गए, जबकि बुनाई क्षेत्र से जुड़े लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More