शर्मनाक: मुख्यमंत्री और DGP का आदेश अधीनस्थों के ठेंगे पर, तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं सुधर रही आदत

police
  • अंबेडकरनगर जिले में हुई घटना ने एक बार फिर किया पुराने जख्मों को ताजा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में दागी पुलिसकर्मी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हत्या, लूट, चोरी, डकैती, जुआ व ठगी कर रकम लूटने के मामलों में दागी पुलिस वाले पहले से ही सवालों के घेरे में हैं। इस बार अंबेडकरनगर जिले में एक युवक को सोना देने के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में दो सिपाही अनिल यादव व आदर्श यादव गिरफ्तार हुए तो इस घटना ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया है।

पूराना है खाकी और जरायम का गठजोड़

24 जनवरी 2026 को अंबेडकरनगर जिले में सोना देने के नाम पर गोरखपुर के युवक से दो लाख रुपए ठग लिए गए। इस घटना में आम लुटेरे नहीं बल्कि खाकी वर्दीधारी शामिल रहे। इनका करतूत सामने आने पर एसपी अभिजीत आर शंकर ने दोनों दागी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यही नहीं दोनों पुलिसकर्मियों अनिल यादव व आदर्श यादव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया। गौर करें तो वर्दी पर दाग लगाने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई दागी पुलिसकर्मी वर्दी के दामन पर दाग लगा चुके हैं। बीते कुछ समय पहले मड़ियांव थाने की पुलिस ने अपनी करतूत से खाकी का दामन दागदार कर दीपावली से पहले कारोबार के सिलसिले में आगरा से परिवार संग लखनऊ आए सर्राफा कारोबारी विशाल जैन को पुलिसकर्मियों ने वाहन चेकिंग के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपए रुपए ऐंठ लिया था। इस मामले का राजफाश होने पर तत्कालीन एसएसपी कलानिधि नैथानी तत्कालीन इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, दरोगा दलवीर सिंह और आफताब आलम को लाइन हाजिर कर दिया था।

नौ मार्च 2019 को राजधानी की गोसाईगंज पुलिस की बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई थी। ओमेक्स अपार्टमेंट में रहने वाले सुल्तानपुर के कोयला कारोबारी अंकित अग्रहरि के फ्लैट पर कालेधन की चेकिंग करने के नाम पर 1,85 करोड़ रुपए लूट लिए थे। कारोबारी ने दरोगा आशीष तिवारी व पवन मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों सहित सात के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कराया था। वर्ष 2019 में लखनऊ के चर्चित श्रवण साहू हत्याकांड में भी दरोगा धीरेंद्र शुक्ला, अनिल व धीरेंद्र यादव गिरफ्तार के साथ साथ तत्कालीन एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बर्खास्त कर दिया था। वर्ष 2019 में ही सिपाही प्रशांत चौधरी ने शहीद पथ पर विवेक तिवारी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। यह तो महज बानगी भर है और भी न जाने कितने दागी पुलिसकर्मियों ने लूट, हत्या, चोरी, वसूली, ठगी व जुआ घर चलाने जैसी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस महकमे को बदनाम करने में पीछे नहीं रहे।

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

काफी दिनों से पति-पत्नी में चल रहे विवाद को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाया

ऑपरेशन किरण के तहत पति-पत्नी के मतभेद को मिटाकर एक-दूसरे से मिलाया ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नरेट के उत्तरी जोन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन किरण’ के तहत जानकीपुरम पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने एक पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया है। एक-दूसरे से नाराज दंपति को बैठाकर काउंसलिंग और […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर 14.40 क्विंटल चाइनीज लहसुन बरामद

झोपड़ी में 72 बोरियों में छिपाकर रखा था माल, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB की पथलहवा BOP टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा टोला तिलबारी गांव के बाहर खेत में बने […]

Read More
Crime News

काकोरी में वन विभाग की लापरवाही: पेड़ काटते समय विशालकाय पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत

युवक की मौत पर स्थानीय लोगों में गुस्सा, लगाया लापरवाही का आरोप घटना को दबाने में जुटी पुलिस और संबंधित विभाग ए अहमद सौदागर Lucknow : बीते दिनों हुई कई मौतों के बाद भले ही पुलिस और संबंधित विभाग के लिए कानून ने नया रूप ले लिया है, लेकिन सूबे की राजधानी के काकोरी क्षेत्र में […]

Read More