उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Untitled 16 copy 13

उत्तरकाशी। जनपद में बीते सोमवार रात जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए। हालांकि भूकंप के झटके आने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाई ने बताया कि उत्तरकाशी जनपद में सोमवार को रात 10:05 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसके पश्चात तीव्रता के लिए कंट्रोल रूम के द्वारा आईएमडी देहरादून को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन भूकंप की तीव्रता के अपडेट ने लिए आईएमडी द्वारा बताया गया कि इसकी तीव्रता बहुत ही न्यून होने के कारण सिस्टम पर शो नहीं कर रहा है। इसके बाद एहतियातन जनपद की सभी तहसीलों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई।

चिन्यालीसौड़, डुंडा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला और बड़कोट तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कहीं भी भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित है। प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

Spread the love

Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More
BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More