गोरखपुर में अपने बर्थडे पर युवक को गोली मारने वाली लड़की निकली ब्लैकमेलर

  • गोरखपुर की एक ब्लैकमेलर लड़की को पुलिस ने भेजा जेल
  • रंगदारी न मिलने पर मैनेजर के दोस्त को मारी थी गोली, मामले में 12 पुलिसकर्मी भी फंसे

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में अपने बर्थडे पर युवक को गोली मारने वाली लड़की ब्लैकमेलर निकली। सूत्रों के मुताबिक, उसके मोबाइल से पुलिस को अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिसिया पूछताछ में उसने बताया कि शौक पूरे करने के लिए मैं लोगों को फंसाती थी, फिर न्यूड होकर वीडियो कॉल करती। उसे रिकॉर्ड कर लेती थी। इसके बाद उनसे पैसे वसूलती थी। पुलिस के मुताबिक, ब्लैकमेलर अंशिका ने 5 साल में 150 लोगों से वीडियो कॉल पर संपर्क किया। इनमें अयोध्या के एक DSP और गीडा थाना प्रभारी समेत 12 से ज्यादा पुलिसवाले भी हैं।

ये भी पढ़े

चिनहट: छांगुर बाबा, डॉ रमीज के बाद अब एक धर्मांतरण का मामला आया सामने

फिलहाल, पुलिस ने ब्लैकमेलर अंशिका को जेल भेज दिया है। वह 20 जनवरी को दोस्तों के साथ मॉडल शॉप के पास बर्थडे मना रही थी, तभी उसका एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मैनेजर से विवाद हो गया। अंशिका ने उस पर पिस्टल तान दी। दोनों के बीच छीना-झपटी में गोली मैनेजर के दोस्त के पेट में जा लगी। भीड़ ने अंशिका और उसके साथियों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसके साथी बंटी वर्मा समेत 5 आरोपियों की तलाश में जारी है। अंशिका मूल रूप से हरपुरबुदहट की रहने वाली है। वह सिंघड़िया में किराए के कमरे में रहती थी। महंगे रहन-सहन और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के कारण परिवार ने उससे दूरी बना ली थी।

homeslider International

नेपाल के नई सरकार की प्राथमिकता भारत से रिश्ते मजबूत करने की होगी

यशोदा श्रीवास्तव नेपाल में बालेन शाह के नेतृत्व में सत्तारूढ़ होने वाली नई सरकार के कामकाज के तौर तरीकों की प्रतीक्षा में दुनिया के कई देश हैं लेकिन नेपाल के पड़ोसी देशों को खास तौर पर इसकी प्रतीक्षा बेसब्री से है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मतदान के चुनाव की गिनती पूरी हो चुकी है, दोनों चुनाव […]

Read More
Delhi homeslider

रसोई गैस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: PNG कनेक्शन वाले घरों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस की बढ़ती मांग के बीच केंद्र सरकार ने LPG आपूर्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नए नियम लागू करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें अब घरेलू LPG सिलेंडर उपलब्ध […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल, छात्राओं के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में मंच पर दो छात्राएं फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस प्रस्तुति को लेकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं और इसे […]

Read More