चिनहट: छांगुर बाबा, डॉ रमीज के बाद अब एक धर्मांतरण का मामला आया सामने

दूषित पानी से मौतों पर सरकार पर बड़ा हमला बोले राहुल गांधी – ये है स्मार्ट सिटी का मॉडल 3
  • पीड़ित परिवार का आरोप, नाबालिग बेटी को अगवा कर कराया धर्मपरिवर्तन
  • मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में धर्मांतरण जैसे मामले थम नहीं रहे हैं। छांगुर बाबा और डॉ रमीज उर्फ रमीज उद्दीन का मामला थमा भी नहीं कि अब चिनहट क्षेत्र ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। घरवालों का आरोप है कि बिहार राज्य के चंपारण निवासी आसिफ उर्फ नईम मुल्लाह अपने दोस्त के साथ उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है और उन्हें शक है कि उसका धर्मांतरण करवाया कर मुस्लिम रिती रिवाज के तहत शादी करने की तैयारी है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

भारत में खेलने से इनकार पड़ा भारी, T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ बांग्लादेश

बताते चलें कि चिनहट थाना क्षेत्र में एक कक्षा 10वीं की नाबालिग छात्रा को अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पूर्व पड़ोसी पर मुकदमा दर्ज कराया है और इसे लव जिहाद बताते हुए धर्मांतरण की आशंका जताई है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बीती 18 जनवरी 2026 को सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान आसिफ उर्फ नईम मुल्लाह और उसके साथी शमशाद का नाम सामने आया। आरोप है कि बिहार राज्य के चंपारण निवासी यहां एक नर्सिंग होम में काम करता है। आरोप है कि वह और उसका दोस्त छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आसिफ उर्फ नईम मुल्लाह उनके पूर्व पड़ोसी थे और छात्रा से संपर्क में था । उन्होंने चिनहट कोतवाली में में आसिफ उर्फ नईम मुल्लाह के खिलाफ नाबालिग बेटी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
मुकदमे में में धर्मांतरण करवाने का जिक्र करते हुए परिवार ने कहा कि आरोपी का इरादा छात्रा को धर्म परिवर्तन कराने का हो सकता है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Politics Uttar Pradesh

फरेंदा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में डॉ. निशांत त्रिपाठी

गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आवास पर हुआ नेताओं का जुटान, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद भी रहे मौजूद उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur:  महराजगंज जनपद की 315 फरेंदा विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की तैयारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More