Headline

माँ बनैलिया के जयकारों से आज गूंज उठा नौतनवां नगर

Untitled 26 copy 4

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे विख्यात नगर नौतनवां में स्थित शक्तिपीठ मां बनैलिया के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। शोभायात्रा मन्दिर परिसर से प्रारंभ होकर गांधी चौक, सरदार शहीद भगत सिंह चौक, हनुमान चौक, पुराना नौतनवां, अटल चौक, घंटा घर,पुनः सरदार शहीद भगत सिंह चौक, गांधी चौक व खनुवा चौराहा होते हुए मन्दिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के गुजरने वाले समस्त मार्गों को नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरी तरह साफ-सफाई कर धुलवाया गया, जिससे नगर अत्यंत स्वच्छ, सुंदर एवं मनमोहक नजर आया। पालिका अध्यक्ष द्वारा श्रद्धालुओं के लिए स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसकी भक्तों ने सराहना की।

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

इसी क्रम में नौतनवां नगर के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल लाल जायसवाल नए पुराने नौतनवां चौराहे पर जुलूस में चल रहा है श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। स्वागत के इस क्रम में नौतनवां नगर के तमाम समाजसेवी राजनीतिक व्यक्ति शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों, मां के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। मां बनैलिया की आकर्षक और मनमोहक झांकी के दर्शन हेतु श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की भारी भागीदारी देखने को मिली। आगे-आगे मां बनैलिया की झांकी और उसके पीछे भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियां तथा भगवान शिव के तांडव नृत्य ने विशेष आकर्षण का केंद्र बना, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

ये भी पढ़े

CRPF में चयन के बाद बेटा जब अपनी फुटपाथ पर काम करने वाली मां के पास पहुंचा तो सभी हो गए भावुक

इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र जायसवाल, प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल, प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी सन्नी मद्धेशिया उमेश जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, अमित अग्रहरि, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, मां बनैलिया मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक, अनिल जायसवाल, अशोक रौनियार, संजय मौर्या, विशाल जायसवाल, अमित यादव, राकेश जायसवाल, राहुल दूबे, अभय कुमार, सुरेंद्र बहादुर, दुर्गेश कुमार सहित राजकुमार गौड़, उमेश मणि, विजय उपाध्याय, प्रमोद पाठक, दिनेश मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार गौड़, नितेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे। समापन के साथ ही श्रद्धालुओं ने मां बनैलिया से नगर एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। शोभायात्रा के सफल आयोजन से पूरे नगर में उत्सव और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Spread the love

Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More
Environmental Conservation
Purvanchal

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More