गोरखपुर में आशा फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए सामूहिक विवाह में सात फेरों में बंधे 51 जोड़े

Untitled 22 copy 5

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

गोरखपुर। गरीब, निर्धन, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की 51 बेटियों का सामूहिक विवाह मंगलवार को गोरखपुर में भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन के साक्षी शहर के सैकड़ों संभ्रांत व प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक बने। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सामूहिक विवाह एक नई आशा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मोदी ने कहा कि समाज को बेटियों की हर आवश्यकता पूरी करने के लिए आगे आना चाहिए। “सब कुछ भगवान या सरकार पर छोड़ देना पर्याप्त नहीं है। हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए बेटियों का कन्यादान कर पुण्य का भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “सिर्फ बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ ही नहीं, बल्कि बेटी अपनाओ, घर बसाओ का संदेश भी समाज में बुलंद होना चाहिए।

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

सुधा मोदी ने बताया कि सामूहिक विवाह में नवदंपतियों को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि इस समारोह में नेपाल की दो बेटियों के भी हाथ पीले हुए, जो आयोजन की व्यापकता और मानवीय संवेदना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनके मन में बेटियों के विवाह की कल्पना करीब दस वर्ष पहले जन्मी थी। शुरुआती दौर में एक-दो बेटियों के विवाह की व्यवस्था हो पाती थी, लेकिन समाज से बढ़ते सहयोग और विश्वास के चलते आज यह संख्या 51 तक पहुंच गई है, जो उनके लिए अत्यंत सुखद और प्रेरक अनुभव है।

ये भी पढ़े

CRPF में चयन के बाद बेटा जब अपनी फुटपाथ पर काम करने वाली मां के पास पहुंचा तो सभी हो गए भावुक

कार्यक्रम के दौरान भरोहियां ब्लॉक के प्रमुख भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा कि समाज में अभी भी व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है। संभ्रांत लोगों को आगे आकर बिना दहेज विवाह को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह को बढ़ावा देकर ही दहेज जैसी कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि आयोजन में शामिल सभी अतिथियों, बारातियों और आमंत्रित मेहमानों के लिए भोज की व्यवस्था भी की गई थी। यह आयोजन केवल विवाह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बेटियों के सम्मान, गरिमा और सामाजिक स्वीकार्यता का उत्सव बना। कन्याओं का चयन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों कुशीनगर, हाटा, महाराजगंज, बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में मौके पर जाकर किया गया।

ये भी पढ़े

हीरोपंती दिखाने वाले अनुज चौधरी पर FIR का आदेश, कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More