नितिन नबीन चुने गये BJP अध्यक्ष

Untitled 35 copy 1

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हो गये। चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने इस चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद एक विज्ञप्ति में घोषणा की कि इस पद के लिए केवल एक प्रत्याशी नबीन के ही पर्चे प्राप्त हुए जो वैध पाये गये। नबीन के मंगलवार को औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। नबीन के पक्ष में नामांकन पत्र के 37 सेट जमा किये गये थे, जो जांच के उपरांत वैध पाये गये।

ये भी पढ़े

वाह रे कानून: गैंगरेप की पीड़िता इंसाफ के इंतजार में चल बसी, लेकिन नहीं मिला इंसाफ

डॉ लक्ष्मण के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 36 प्रदेशों में से 30 प्रदेशों में पार्टी अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात प्रारंभ की गयी, जो न्यूनतम आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक है। निर्वाचन कार्यक्रम 16 जनवरी को जारी किया गया था। नामांकन के लिए आज अपराह्न दो बजे से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया था और शाम चार से पांच बजे के बीच नाम वापस लेने का समय था। नबीन को गत 14 दिसंबर को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये जाने के बाद 16 दिसंबर को बिहार मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में वह बिहार विधानसभा में बांकीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। (वार्ता)

Birsa's Birth Anniversary
homeslider National

कल मनाई जाएगी बिरसा मुंडा जयंती, जानें उनका संघर्ष

Birsa’s Birth Anniversary: देशभर में 15 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर को पूरे देश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 2021 में बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित […]

Read More
New Delhi
Education homeslider National

केंद्रीय मंत्री ने जारी किया तीन डिजिटल प्लेटफॉर्म, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

शिक्षा मंत्री के इस पहल से बदल जाएगी शिक्षा की गुणवत्ता, इन पहलों का किया शुभारंभ नया लुक ब्यूरो New Delhi: छात्रों को अपने पुराने साथियों से जुड़ना काफी कठिन विषय रहा है। कई बार ऐसा होता है, जब अपना कोई सहपाठी बड़े पद पर पहुंच जाता है, लेकिन हम जानकारी के अभाव में न […]

Read More
Jaipur
homeslider Rajasthan

RBSE 10वीं-12वीं के छात्रों को झटका, फरवरी में नहीं होंगे एग्जाम

Jaipur: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। बोर्ड ने फरवरी 2027 में प्रस्तावित वार्षिक परीक्षाएं आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। पहले परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होनी थीं, लेकिन अब इस कार्यक्रम में बदलाव […]

Read More