महराजगंज में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन

Untitled 27 copy 3
  • छिपी प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महाराजगंज। सृष्टि सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को सृष्टि परिसर, सक्सेना नगर, महाराजगंज में युवा महोत्सव का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। उत्साह, ऊर्जा और गरिमा से परिपूर्ण इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनमें सकारात्मक सोच का विकास करना तथा सही मार्गदर्शन के माध्यम से उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वैच्छिक परामर्शदाता राम प्रकाश गुप्त ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की वास्तविक पूंजी हैं और राष्ट्र का भविष्य उनके कंधों पर टिका है।

ये भी पढ़े

वाह रे कानून: गैंगरेप की पीड़िता इंसाफ के इंतजार में चल बसी, लेकिन नहीं मिला इंसाफ

उन्होंने आत्मविश्वास, अनुशासन और सही करियर मार्गदर्शन को सफलता की कुंजी बताते हुए युवाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक श्याम सिंह ने कहा कि बच्चों और युवाओं का सर्वांगीण विकास समाज, परिवार और संस्थाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे सभी को मिलकर निभाना चाहिए।

ये भी पढ़े

प्रतीक यादव-अपर्णा यादव के तलाक की चर्चा, वायरल पोस्ट से सियासी हलचल

नेहरू सेवा संस्थान के अध्यक्ष साधु शरण शर्मा ने युवाओं से जीवन में अच्छे संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट राम बहादुर सिंह ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर, साहसी एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित बनने की प्रेरणा दी। युवा समाजसेवी सुनील कुमार ने युवाओं को समाज परिवर्तन की मजबूत कड़ी बताते हुए उनके प्रयासों, उपलब्धियों और संस्कारों की सराहना की। शिक्षक एवं समाजसेवी पवन पटेल ने राम की धरती की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भारत को नैतिक मूल्यों की भूमिका बताया।

ये भी पढ़े

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल

महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने युवाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सृष्टि सेवा संस्थान से जुड़े युवाओं ने नृत्य, गीत, एकांकी एवं भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया आधारित एकांकी, संविधान पर गीत और नैतिक मूल्यों पर केंद्रित भाषण दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में रीता शर्मा, आदित्य तिवारी, अखिलेश, अजय, मृणालिनी, कन्हैया, विजय, रामहरि एवं देवेंद्र पाण्डेय का उल्लेखनीय योगदान रहा। यह आयोजन सृष्टि सेवा संस्थान के डायरेक्टर सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More