लखनत्ऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के तलाक की खबर ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल होने के बाद अब अकाउंट हैक होने का दावा किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच तलाक की खबर UP राजनीति में हलचल मचा रही है।
प्रतीक ने इंस्टाग्राम (@iamprateekyadav) पर पोस्ट कर अपर्णा को “स्वार्थी महिला” बताते हुए परिवार बिगाड़ने और फेम की भूख का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि उनकी मेंटल हेल्थ खराब है, लेकिन अपर्णा को कोई फर्क नहीं पड़ता। जल्द तलाक देने की बात कही।
ये भी पढ़े
वाह रे कानून: गैंगरेप की पीड़िता इंसाफ के इंतजार में चल बसी, लेकिन नहीं मिला इंसाफ
बताया गया है कि हालांकि अपर्णा के भाई अमन बिष्ट और उनके सहयोगियों ने दावा किया कि प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया था। पोस्ट फर्जी है, पुलिस में शिकायत की गई है। अभी तक दोनों पक्षों से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। यह मामला राजनीतिक विवाद बन सकता है क्योंकि अपर्णा BJP से जुड़ी हैं और प्रतीक मुलायम परिवार के सदस्य।
ये भी पढ़े
छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के

2 thoughts on “प्रतीक यादव-अपर्णा यादव के तलाक की चर्चा, वायरल पोस्ट से सियासी हलचल”
Comments are closed.