चिनहट: महिला इंजीनियर की सऊदी अरब में संदिग्ध हालात में हुई मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Untitled 20 copy 3

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित आदर्श विहार कॉलोनी में रहने वाली 26 वर्षीय नवविवाहित ऐमन ख़ान की सऊदी अरब के जद्दा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वह रायबरेली निवासी अपने पति आमिर के साथ रहती थी। मंगलवार को जैसे ही उसका शव घर की दहलीज पर आया तो मानो कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। वहीं घरवालों का आरोप है कि दहेज के लिए पति आए दिन तरह-तरह की यातनाएं देता था, जिससे उनकी लाडली ने मजबूर होकर मौत को गले लगा लिया। इस मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पति आमिर, उसके भाई उमैर, बहनोई राशिद व मोहम्मद रफी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। चिनहट क्षेत्र स्थित आदर्श विहार कॉलोनी में रहने वाले शेर अली खान परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 26 वर्षीय बेटी ऐमन ख़ान बी-टेक कंप्यूटर साइंस से साफ्टवेयर इंजीनियर थी। उन्होंने अपनी बेटी ऐमन की शादी बीते दस अप्रैल 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज के तहत रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मकान नं 831/11 बासन टोला निवासी जमील अहमद के बेटे आमिर के साथ की थी। शेर अली ने दहेजलोभियों की मांग पर सोने-चांदी के जेवरात, कीमती फर्नीचर, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान, घरेलू सामान के अलावा चार पहिया वाहन दिया था।

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि इसके बाद वह आमिर इनोवा कार की मांग शुरू कर दी। शादी के बाद आरोपी आमिर उनकी बेटी ऐमन ख़ान को 29 अप्रैल 2025 विदेश (सऊदी अरब) लेकर चला गया। आरोप है कि वहां पर ले जाने के बाद दहेज में इनोवा कार की मांग को लेकर आमिर और उसका भाई उमैर, बहनोई राशिद और मोहम्मद रफी ने मिलकर तरह-तरह की यातनाएं देना शुरू कर दी। यही नहीं दहेजलोभियों ने बीस लाख रुपए की भी मांग की थी।

रकम न मिलने पर आमिर और उसके भाई तथा रिश्तेदार ने मिलकर मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना कर इंजीनियर ऐमन को जान देने के लिए मजबूर कर दिया और बहादुर ऐमन ख़ान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को उसका शव जैसे ही घर की दहलीज पर आया तो मानो घरवालों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। वहीं पीड़ित पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई है। पुलिस दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More