महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी की ऐतिहासिक उपलब्धि

  •  राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में लगातार दो स्वर्ण पदक

बस्ती जनपद के लिए यह गर्व का क्षण है जब पुलिस लाइन, बस्ती में तैनात महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की इस जांबाज महिला खिलाड़ी ने अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिताओं में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतकर न केवल बस्ती पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

2019 बैच की महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद की निवासी हैं। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। दिनांक 24 जून से 30 जून 2024 तक असम में आयोजित 9वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2024-25 में शीतल ने 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ की टीम के साथ अभ्यास कर 45 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इसके बाद उन्होंने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए 8 से 16 अक्टूबर 2025 तक शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 10वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 में भी उत्कृष्ट खेल दिखाया। इस मुकाबले में उन्होंने आंध्र प्रदेश की खिलाड़ी कल्पना कुमारी को पराजित कर दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस बड़ी उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी को ₹25,000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उनकी यह सफलता पुलिस बल में कार्यरत महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Politics Uttar Pradesh

बाराबंकी में चंद्रशेखर आज़ाद की रैली को लेकर बढ़ी हलचल, भारी भीड़ जुटी

बाराबंकी में रविवार को चंद्रशेखर आज़ाद रावण की महारैली को लेकर पूरे जिले में खासा उत्साह और हलचल देखने को मिली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आज़ाद समाज पार्टी के बैनर तले आयोजित इस रैली में दूर-दराज से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। सुबह से ही रैली स्थल पर लोगों की भीड़ […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल, छात्राओं के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है। वायरल वीडियो में मंच पर दो छात्राएं फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस प्रस्तुति को लेकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं और इसे […]

Read More
Crime News Delhi homeslider Uttar Pradesh

पुश्तैनी जमीन गई, बिक गया तीन मंजिला मकान और अब बेटा भी नहीं रहेगा

बीटेक छात्र हरीश राणा को दी जा रही इच्छा मृत्यु “सबको माफ़ करते हुए और सबसे माफ़ी माँगते हुए.. जाओ” नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली/गाजियाबाद। हरीश राणा के पिता और मां के लिए भी यह बेहद कठिन क्षण हैं। इतने सालों के संघर्ष और बेटे के इलाज के लिए सबकुछ गंवा चुके मां-बाप ने सीने […]

Read More