घर में मां को पीटने वाले बेटे को DM देहरादून ने किया जिलाबदर

Untitled 7 copy 10

देहरादून। जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्रवाई करते हुए माजरी माफी के ऋषि विहार निवासी आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को छह महीने के लिए जिला बदर घोषित कर दिया है। प्रशासन को दिव्यकांत के खिलाफ स्थानीय नागरिकों और उसकी अपनी मां से लगातार मारपीट करने की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत डीएम कोर्ट ने यह सख्त कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि दिव्यकांत का आचरण समाज और परिवार दोनों के लिए खतरनाक बन चुका था। वह अपनी ही वृद्ध मां के साथ बेरहमी से मारपीट करता था, जिसके डर के कारण बुजुर्ग महिला को अपना घर तक छोड़ना पड़ा।

इतना ही नहीं, वह मोहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करता था और असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अपने घर को नशे का अड्डा बना चुका था। इससे पूरे इलाके में भय का माहौल था। डीएम कोर्ट के आदेश के अनुसार, दिव्यकांत को 24 घंटे के भीतर देहरादून जिला छोड़ना होगा। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि नोटिस तामील कराकर उसे जिले से बाहर भेजा जाए। साथ ही उसे अपने नए पते की जानकारी पुलिस और कोर्ट को देनी होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि दिव्यकांत बिना अनुमति देहरादून की सीमा में प्रवेश करता है तो उसे 6 महीने से लेकर अधिकतम 3 साल तक की सजा और जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। डीएम सविन बंसल ने साफ संदेश दिया है कि जिले में असामाजिक तत्वों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More
Untitled 5 copy 21
accidents Crime News homeslider Uttarakhand

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी…आठ की मौत, CM धामी ने जताया दुख

टिहरी। उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना नैल के पास की बताई जा रही है, जहां वाहन अचानक […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 22 at 1.19.51 PM 1
Uttarakhand

Uttarakhand: फेरों से पहले गंगा आरती, ऋषिकेश में अनूठी पहल ने जीता सबका दिल

Uttarakhand: शादी से पहले इस युगल ने किया सराहनीय कार्य, चहुंओर चर्चा Uttarakhand: पहले गंगा आरती, फिर हुई इनकी शादी, जानें क्यों किया ऐसा कार्य Uttarakhand: उत्तराखंड में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बन गई है। अनीता ममगाई ने अपनी बेटी के विवाह को केवल एक सामाजिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, […]

Read More