सुशांत गोल्फ सिटी: हत्या कर फेंकी गई लाश की हुई पहचान

  • हत्यारों की तलाश में पुलिस जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते नौ जनवरी 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के जी-20 चौराहे स्थित भागीरथी एन्क्लेव के पास जिस युवक की खून से लथपथ फेंकी गई लाश मिली थी उसकी पहचान नगराम क्षेत्र स्थित टिकरा जुगराज गांव निवासी 24 वर्षीय सचिन के रूप में घरवालों ने फोटो के आधार पर की। शव की शिनाख्त होते ही पुलिस कातिलों की तलाश जुट गई है। बताया जा रहा है कि वह आठ जनवरी को घर से पेशी पर जाने की बात कहकर निकला था।

सनद रहे कि बीते नौ जनवरी 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अलकनंदा चौकी इलाके के भागीरथी एन्क्लेव की चहारदीवारी के बाहर स्थित झाड़ियों में चादर से लिपटा हुआ एक युवक का शव मिला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई खबर पढ़कर घरवाले सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर पहुंचे और फोटो देखकर शव की पहचान अपने 24 वर्षीय बेटे सचिन के रूप में की। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन के मुताबिक हत्यारों की तलाश में उनकी टीम जुटी हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।

Crime News

मड़ियांव: मॉल में चोरी के दो आरोपी धरे गए

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का लाखों रुपये का वायर और एक महिंद्रा ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खीरी निवासी राजकुमार […]

Read More
Crime News

इटौंजा’ गोदाम में विस्फोटक रखने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नष्ट की जाएगी पटाखा सामग्री ए अहमद सौदागर लखनऊ। इटौंजा कस्बे में विस्फोटक सामग्री रखने वाले तीन लोगों पर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर अरविंद तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। तीनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इन तीनों के नाम इमरान, आदिल और अबरार हैं। पुलिस के मुताबिक, […]

Read More
Crime News

दो जिलों में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: घूस लेते लेखपाल व दरोगा सहित तीन गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अयोध्या जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र स्थित रामपुर जनक गांव निवासी अंकुर सिंह की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन अयोध्या इकाई ने घूसखोर दरोगा राजेश चंद्र पाल व लवदीप (प्राइवेट) को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन के निरीक्षक सुनील कुमार के मुताबिक मूल रूप से जनपद सिद्धार्थनगर निवासी दरोगा आरोप […]

Read More