वाराणसी के त्रिवेदी को पश्चिम बंगाल में ‘विशाल’ जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी बनाए गए

Untitled 3 copy 21
  • संगठन की तपी-तपाई कार्यशाला से निकलकर बंगाल के युवाओं को साधना इनके जिम्मे…
  • युवा कार्यकारी अध्यक्ष के बाद एक और युवा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नया लुक संवाददाता

ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अब युवाओं पर पूरी तरह से फोकस है। कुछ दिनों पहले की बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को चुना गया। उसके बाद राष्ट्रीय सोशल मीडिया के सह संयोजक को भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सह प्रभारी बना दिया। युवाओं के बीच लोकप्रिय त्रिवेदी के जिम्मे भारी संख्या में युवाओं को जोड़ना ही शामिल है।

यूपी बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता और गाजीपुर के युवा नेता शुभम प्रताप सिंह कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने वाराणसी के युवा नेता विशाल त्रिवेदी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। वो ऐसे शख्स हैं, जो लोगों को अपनी ओर बरबस आकर्षित कर लेते हैं। गौरतलब है कि यूपी बीजेपी में एक तबका ब्राह्मणों से पूरी तरह से नाराज रहता है, वहीं राष्ट्रीय भाजपा में ब्राह्मणों के मिल रहे तवज्जों से ऐसा लगता है कि बीजेपी अभी भी ब्राह्मणों के संग कदमताल करना चाह रही है। विशाल त्रिवेदी भी ब्राह्मण हैं और भोलेनाथ की नगरी वाराणसी से ताल्लुक रखते हैं। ये यूपी बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी के साहबजादे हैं। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के ‘गुडबुक’ में शामिल त्रिवेदी उनके साथ अच्छा परिणाम दे सकते हैं।

अपने मनोनयन पर विशाल त्रिवेदी ने कहा “युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी का हृदय से आभार। पश्चिम बंगाल की धरती अब परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। हम हर बूथ, हर कार्यकर्ता और हर मतदाता तक पहुँचकर भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इस बार बंगाल में कमल खिलेगा और ज़रूर खिलेगा।

Spread the love

SIP
Business homeslider

सिर्फ 20,000 रुपये की SIP से बन सकता है एक  करोड़ का फंड! जानिए कितने साल लगेंगे

SIP क्या हर महीने केवल 20,000 रुपये की SIP सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान से एक करोड़ रुपये का बड़ा फंड बनाया जा सकता है? जवाब है हां, लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है सही समय पर निवेश शुरू करना और लंबे समय तक इसे लगातार जारी रखना। कंपाउंडिंग की ताकत छोटे निवेश को भी बड़ा धन […]

Spread the love
Read More
Dhirendra Shastri
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जकार्ता में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, राम मंदिर विवाद को बताया ‘आस्था की लूट’…आरोपियों पर साधा निशाना

Dhirendra Shastri अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित गबन के मामले ने देश-विदेश में हलचल मचा दी है। इसी विवाद के बीच इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हनुमंत कथा कर रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को “श्रद्धा की चोरी” बताते […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार को इन राशियों को मिलेगी सफलता, शनि कृपा से दूर होंगी परेशानियां

Today’s Horoscope मेष : आपकी आदतों के कारण आप ने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। वृषभ : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। […]

Spread the love
Read More