साइबर ठगी से टूटा हौसला: रिटायर्ड आईपीएस ने सरकारी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

369b51ef 6f88 4565 948e 0d74c61837bf
  • हिम्मत हार रहे पुलिस अफसर: किसी ने घरेलू कलह तो किसी ने ठगी का शिकार होने पर दे रहे जान
  • पूर्व आईपीएस अधिकारी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारकर की जीवन लीला समाप्त
  • बारह पन्नों के सुसाइड नोट में दर्शाया अपना दर्द, लिखा करोड़ों की ठगी होने के बाद उठाया कदम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। देश व प्रदेश में तैनात सेवानिवृत्त या फिर वर्तमान पुलिस अधिकारी हिम्मत हार रहे हैं। कोई घरेलू कलह, विभागीय तनाव या फिर ठगी का शिकार होने पर जान दे रहे हैं। पटियाला के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमर सिंह चहल ने खुद को ठगी होने का शिकार बर्दाश्त नहीं कर पाए और अपने गनमैन के सरकारी असलहे से खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले रिटायर्ड आईपीएस अमर सिंह चहल ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को बाहर पन्ने का सुसाइड नोट लिखा और जान देकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अमर सिंह चहल का सोमवार को ही जन्मदिन था और उन्होंने इसकी खबर अपने जानने वालों को भी दी थी।

सहारनपुर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज हुआ ढेर

बताया जा रहा है कि जिस समय उन्होंने यह कदम उठाया तो घर पर उनकी पत्नी और इकलौता बेटा घर की दूसरी मंजिल पर थे।
बताया जा रहा है कि अमर सिंह चहल ने खुदकुशी करने से पहले सुसाइड नोट में लिखा था कि डीजीपी साहब एक पुलिस अधिकारी रहने के बाद भी मैं साइबर ठगी का शिकार बन गया। दो महीने के भीतर ही उन्होंने ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के आठ से दस करोड़ रुपए गंवा दिए। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे ठगा जा रहा था, लेकिन मैं समझ नहीं पाया। यह भी लिखा था कि उधार लेकर ढाई करोड़ रुपए दिए थे, लिहाजा अब मौत ही एकमात्र रास्ता था। पुलिस सुसाइड नोट की असली तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

तैयारी: आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ने पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के साथ की बैठक, दिए दिशा-निर्देश ए अहमद सौदागर Lucknow :आगामी दशहरा और दीपावली पर्व पर किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार आतिशबाजी विक्रय करने वाले व लाइसेंसी पटाखा धारकों के साथ बुधवार को अपने कार्यालय में […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

शिवा शर्मा मौत कांड: नेपाल में छिपने की आशंका, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज

इनाम घोषित होते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज की टीम ने रायबरेली समेत सीमावर्ती जिलों में तेज की तलाश अधिकतर यूपी के नामजद आरोपितों का सुरक्षित ठौर है नेपाल ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ का बहुचर्चित कैफे संचालक शिवा शर्मा मौत कांड की लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली माडल श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि और […]

Read More
Patna
Bihar Crime News

महिला से ऐसी हरकतें रेप का प्रयास नहींः पटना हाई कोर्ट

Patna: पटना हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के प्रयास से जुड़े एक पुराने मामले में अहम कानूनी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि महिला के घर में रात के समय घुसना, दीया बुझाना, उसके ऊपर लेटना और चीखने से रोकने के लिए उसका मुंह दबाना गंभीर और आपराधिक कृत्य हैं, लेकिन केवल इन परिस्थितियों के आधार […]

Read More