ऑस्ट्रेलिया में हनुक्का समारोह बना निशाना,फायरिंग में दस लोगों की मौत

comp 1 58 1765704452

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदी समुदाय पर दो हथियारबंद हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस भयावह घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक हमलावर भी शामिल है। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए जवाबी कार्रवाई की। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, दोनों हमलावरों को गोली मारी गई। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

गोलीबारी के दौरान एक आम नागरिक की बहादुरी ने कई लोगों की जान बचा ली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद शर्ट और काली पैंट पहने एक व्यक्ति जान की परवाह किए बिना हथियारबंद हमलावर की ओर बढ़ता है और उससे राइफल छीन लेता है। इसके बाद हमलावर को जमीन पर गिराकर काबू में कर लिया जाता है। पुलिस अधिकारियों ने इस नागरिक की बहादुरी की सराहना की है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई शव बिखरे हुए नजर आ रहे हैं, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने एक हमलावर की पहचान 24 वर्षीय नवीद अकरम के रूप में की है। घटनास्थल से उसका ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है।

न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस सेवा के अनुसार, सिडनी के अलग-अलग अस्पतालों में 16 घायलों को भर्ती कराया गया है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसके हाथ में गोली लगी है। वहीं 62 वर्षीय महिला के पैर में गंभीर चोट आई है और एक व्यक्ति के सिर को गोली छूकर निकल गई। पुलिस ने बॉन्डी बीच और आसपास के इलाकों में संदिग्ध वस्तुएं मिलने की पुष्टि की है। एहतियातन इलाके में एक्सक्लूजन जोन लागू कर दिया गया है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

घटना के बाद यहूदी समुदाय से जुड़े संगठनों ने सिडनी में सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। यहूदी बोर्ड ऑफ डेप्युटीज ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है और सामुदायिक संस्थानों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं, मेलबर्न में होने वाला हनुक्का फेस्टिवल भी रद्द कर दिया गया है।

Spread the love

New York
International

IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता लगातार नए आयाम छू रही है। कैरिकॉम और फिपिक वार्ताओं के बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं और एक मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था को रेखांकित करने वाली दो और […]

Spread the love
Read More
New York
International

कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व […]

Spread the love
Read More
Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More