‘मुझे मेरी बीवी दिलाओ’ पोस्टर लटकाकर SSP दफ्तर पहुंचा पीड़ित पति, लुटेरी दुल्हन ने तीन दिन में उजाड़ दिया सुहाग

Untitled 15 copy 2

लखनऊ। अलीगढ़ में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का शिकार बना युवक सड़कों पर न्याय की भीख मांगता नजर आया। चंडौस थाना क्षेत्र के टिकरी भवापुर गांव का 32 साल का हरज्ञान सिंह सोमवार सुबह गले में बड़ा सा प्लेकार्ड लटकाकर SSP ऑफिस पहुंचा। प्लेकार्ड पर लिखा था “मुझे मेरी बीवी दिलाओ या मेरे 2.70 लाख रुपये वापस कराओ।

हरज्ञान ने बताया कि उसने दिल्ली की होटल की नौकरी से बचाई कमाई और एक बीघा जमीन बेचकर गांव के ही दलालों पप्पन, तेहर सिंह और रीना के हाथों बुलंदशहर की रिंकू से शादी की थी। शादी के महज तीन दिन बाद रिंकू ने “मां बीमार हैं” का बहाना बनाया। अपने कथित भाई के साथ आई और घर का सोना-चांदी, नकदी, कपड़े सब बैग में भरकर फरार हो गई। अब उसका फोन बंद है और दलाल भी मुकर रहे हैं।

थक-हारकर हरज्ञान महीनों से थाने के चक्कर काट रहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन वह अब पोस्टर लेकर घूम रहा है। SSP ने शिकायत मिलते ही धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और दहेज उगाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी दुल्हन व तीनों दलालों की तलाश शुरू हो गई है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More