यूपी BJP के अध्यक्ष बन पंकज चौधरी लिखने जा रहे हैं 2027 विधानसभा चुनाव की पटकथा

Untitled 22 copy 4
  • भाजपा के लिए आज गर्व का दिन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ/महराजगंज। दिल्ली से लखनऊ की ओर बढ़ते कदम, दोपहर 12:30 तक राजधानी पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन-यह सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, कार्यकर्ताओं की उम्मीदों का उत्सव है। महराजगंज से उठी यह आवाज अब लखनऊ की फिजाओं में गूंज रही है। जिलाध्यक्ष हों, विधायक हों या समर्पित कार्यकर्ता-हर दिल में एक ही धड़कन, हर चेहरे पर एक ही विश्वास। लखनऊ में डेरा डाले कार्यकर्ताओं की आंखों में गर्व है, उत्साह है और भविष्य को लेकर अटूट आस्था है। यह नामांकन सिर्फ कागजों पर हस्ताक्षर नहीं,यह संगठन की भावना, कार्यकर्ताओं के समर्पण और विश्वास की मुहर है। आज लखनऊ में सिर्फ नेता ही नहीं पहुंचा, महराजगंज की मेहनत, पूर्वांचल की उम्मीदें और प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं का सपना भी पहुंचा।

केन्द्र सरकार की विकास परक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने वाले महराजगंज संसदीय क्षेत्र के सात बार के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का अध्यक्ष बनना सर्व समाज के लिए गर्व का विषय है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें ऐसे समय पर यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है जब साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। उन्हें एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जो काफी चुनौतीपूर्ण है। 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का जो सपना है उस पर पंकज चौधरी को खरा उतरना होगा।‌ बीते 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 37 सीट जीत कर भाजपा को पीछे धकेल दिया था। भाजपा 34 सीट पर ही सिमट गई थी। इतना ही नहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सपा को भारी बहुमत से हराया था लेकिन वहीं 2022 के चुनाव में भाजपा की सरकार तो बनी पर सीटें कम हो गईं।

अब 2027 के विधानसभा चुनाव में पंकज चौधरी की अध्यक्षता में क्या एक बार फिर 2017 वाली कहानी दोहराई जाएगी यह एक बड़ा यक्ष प्रश्न है? वैसे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर एनडीए गठबंधन ने जो मुकाम हासिल किया है क्या वही परिणाम 2027 में यूपी में भी मिलेगा। चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व ने पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनाकर विरोधी दलों के माथे पर पसीना ला दिया है। निश्चित तोर पर पंकज चौधरी प्रदेश में ही नहीं देश के सर्व मान्य नेता हैं जो जाति, धर्म, संप्रदाय से उपर उठकर लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करते हैं।

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More