सांसद पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Untitled 23 copy 4
  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाई गई खुशी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महाराजगंज । संसदीय क्षेत्र से सात बार के सांसद एवं भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद में हर्षोल्लास का माहौल है। जैसे ही यह सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंची शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पटाखे फोड़कर तथा मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। अड्डा बाजार में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव मनाया।

वहीं नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता एवं भाजपा के सक्रिय सदस्य नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने भगीरथपुर स्थित श्रीपत नगर आवास पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि सात बार सांसद और भारत सरकार के लगातार दो बार वित्त राज्य मंत्री बनने और अब प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने का गौरव महाराजगंज जनपद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह जिले की पहचान को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करता है।कार्यक्रम में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह सोलंकी नौतनवां के वरिष्ठ नेता लालचंद चौधरी, उमेश जायसवाल, राम‌ मिलन जायसवाल, सुधीर मद्धेशिया, संजय राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More