जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मिठौरा ब्लाक के हरिहरपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले का किया निरीक्षण

Untitled 20 copy 4

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा ने मिठौरा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरपुर में आरोग्य मेले के आयोजन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पैथालॉजी, स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र , स्क्रीनिंग, मौसम के अनुसार अन्य रोगो से सम्बन्धित मरीजों को डाक्टरो द्वारा चेकिंग व दवा वितरण सहित उपस्थित का जायजा लिया।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ओपीडी में 32 मरीजों का उपचार किया गया था, स्क्रीनिंग में 17 मरीज तथा पैथालॉजी में सुगर,HIV, सहित अन्य रोगो का जांच किया गया था। जिलाधिकारी द्वारा उपचार हेतु आये मरीजों से बात चीत कर दवा तथा डाक्टर द्वारा किए जाने वाले ब्यवहार के विषय में भी जानकारी ली गयी, व सर्प दंश दवा स्टाक के साथ अन्य दवाओं का स्टाक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ.श्रीकांत शुक्ला, डाँ. सत्येद्र नाथ त्रिपाठी, आयुष डा उमेश,जिला प्रोग्रामिंग अधिकारी निरज सिंह सहित अन्य डाक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Untitled 3 copy
Crime News Purvanchal

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी […]

Read More
Untitled 11 copy
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

तमाम झंझावतों के बीच भी तेजी से उभर सकते हैं चंद्रशेखर जयराम अनुरागी बलिया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद देश की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश की बहुजन राजनीति में इन दिनों दक्षिण भारत के उभरते नेता थलपति विजय और उत्तर प्रदेश के दलित-बहुजन चेहरे चन्द्रशेखर आज़ाद […]

Read More
Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Read More