यूपी भाजपा के 17 वें अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए पंकज चौधरी

Untitled 19 copy 3
  • केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने की घोषणा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज से सात बार निर्वाचित लोकसभा के सदस्य पंकज चौधरी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शनिवार को उनके खिलाफ अध्यक्ष पद पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने उप्र भाजपा के 17 वें अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने रविवार को सात बार के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी को निर्विरोध भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया। डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित डा. आंबेडकर सभागार में राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों की भी घोषणा हुई। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, स्मृति ईरानी, सूर्य प्रताप शाही, डा. रमापति राम त्रिपाठी, महेंद्र नाथ पांडेय, स्वतंत्र देव सिंह आदि प्रमुख नेता शामिल। राष्ट्रीय परिषद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करती है।

 

केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की। इसके बाद पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छुए और भूपेन्द्र चौधरी और पंकज चौधरी की कुर्सी बदली। 1980 में भाजपा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद पंकज चौधरी 17 वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों की भी घोषणा की गई। भारतीय जनता पार्टी सगठन पर्व के अंतर्गत रविवार को डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े तथा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने चुनाव परिणाम घोषित किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पीयूष गोयल ने कहा कि जितनी व्यवस्थित और लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा अपनी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करती है और सदस्य बनाती है, उसका आश्चर्य सभी को होता है। इसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। मुझे प्रसन्नता हो रही है कि सर्वसम्मति से भाई पंकज चौधरी जी को अध्यक्ष चुना गया। जब उनके नाम की घोषणा हुई तब शंख और डमरू की ध्वनि बजने लगी। इसमें केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों तक को बुलाया गया। पंकज चौधरी के पहले 15 नेताओं को पार्टी का अध्यक्ष बनने का मौका मिला था। प्रदेश में सात बार ब्राह्मणों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसमें से कलराज मिश्र दो बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।

Spread the love

Astrology homeslider

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

आज से पितृ पक्ष शुरू। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों का असली वैज्ञानिक और दार्शनिक महत्व। Ancestors : भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक के इन 16 दिनों को हम ‘पितृ पक्ष’ या ‘श्राद्ध पक्ष’ के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक होती इस दुनिया में इन […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More