सर्दियों में जरूर बनाएं आंवला की खट्टी-मीठी चटनी

am 1765535124 1

सर्दियों के मौसम में शरीर को मजबूत रखने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है। ऐसे में आंवला की खट्टी-मीठी चटनी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। आंवला विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है, जो सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। अगर आपने अब तक घर पर आंवला की चटनी नहीं बनाई है, तो इस आसान रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।

सामग्री

  • आंवला – 400 ग्राम

  • किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

  • सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच

  • भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच

  • सौंफ – 1 छोटा चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

  • भुना सौंफ पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

  • हल्दी – ¼ छोटा चम्मच

  • नमक – स्वादानुसार

  • गुड़ – 100 ग्राम

 बनाने की विधि

संसद हमले की 24वीं बरसी: शहीदों को देश ने किया नमन

सबसे पहले आंवलों को अच्छे से धोकर कुकर में डालें और 2–3 सीटी तक उबाल लें। ठंडा होने के बाद आंवलों की कलियां अलग करें और गुठली निकाल दें।
अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें जीरा व सौंफ का तड़का लगाएं। इसके बाद आंवला डालकर धीमी आंच पर हल्का सा भूनें। अब हल्दी, नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और किशमिश मिलाएं।
अंत में भुना सौंफ पाउडर और गुड़ डालकर 3–4 मिनट पकाएं। गुड़ पिघलने पर चटनी को अच्छे से चलाते रहें। थोड़ी देर में स्वादिष्ट खट्टी-मीठी आंवला चटनी तैयार हो जाएगी।

 सेहत के फायदे

  • रोजाना एक चम्मच खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है

  • पाचन तंत्र बेहतर रहता है

  • सर्दी-खांसी से बचाव होता है

  • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

Spread the love

Health Lifestyle

घी, तेल या मक्खन? पराठे के लिए क्या है हेल्दी विकल्प?

Health Tips: भारतीय घरों में पराठा नाश्ते का एक पसंदीदा विकल्प है। आलू, गोभी, पनीर या सादे पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग इसे अलग-अलग तरह के फैट में सेंकते हैं। किसी को घी में बने पराठे पसंद आते हैं तो कोई तेल का इस्तेमाल करता है। वहीं, कई लोगों के लिए मक्खन में […]

Spread the love
Read More
Moscow Fashion Week
Entertainment Lifestyle Uncategorized

मास्को फैशन वीक में भारतीय ब्रांड KGL का पहला धमाका

Moscow Fashion Week: मास्को ने न्यू यॉर्क, लंदन, मिलान और पेरिस के साथ इंटरनेशनल फ़ैशन शो कैलेंडर में एक अहम जगह बना ली है और ग्लोबल स्तर पर स्वतंत्र फ़ैशन की राजधानी बन गया है। एक अक्टूबर तक, इस सीज़न के प्रोग्राम में भारत, रूस, चीन, UK, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, केन्या, निकारागुआ और कई दूसरे […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

दिवाली से पहले ऐसे उगाएं गेंदे का पौधा, छोटे गमले में खूब आएंगे फूल

Marigold flowers: दिवाली पर घर की सजावट में गेंदे के फूलों का खास महत्व होता है। पूजा-पाठ से लेकर दरवाजे और बालकनी की सजावट तक में गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि दिवाली के आसपास इन फूलों और मालाओं की कीमत भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप […]

Spread the love
Read More