जिलाधिकारी ने पनियरा ब्लाक के रजौड़ा पंजुम के व्यायाम शाला परिसर में ग्राम चौपाल का किया आयोजन

Untitled 21 copy 3

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा ब्लाक पनियरा के ग्राम पंचायत रजौड़ा पंजुम में व्यायाम शाला परिसर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करने के पश्चात ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव में चौपाल आयोजित कर आपके स्थानीय स्थल पर समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने तथा समाधान खोजने का कार्य है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग, पशुपालन, तथा अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं जहां चिकित्सकों द्वारा आम लोगों की जांच तथा दवा वितरण किया जा रहा है। वही पशु पालन द्वारा पशुओं की दवा किया जा रहा है। कैम्प में चिकित्सीय उपचार में 154 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया। तथा 21 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता के साथ तैयार करने हेतु एस आई आर फार्म भरकर जमा किया गया है अब मतदाता सूची पढ़ने का कार्य किया जायेगा जिसमें मृतक तथा गांव में निवास नहीं करने वाले व्यक्ति का नाम हटाया जायेगा। उन्होंने जन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हेतु सम्बन्धित अधिकारीयों को निर्देश दिए जिसमें जंगली पशुओं द्वारा फसल नुकसान, सड़क तथा विद्युत व वृद्धा पेंशन की समस्यायों के निस्तारण में आश्वस्त किया कि आपके हीतो को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द निस्तारण किया जायेगा। फार्मर रजिस्ट्री में नाम गलत होने के कारण नहीं होने की समस्या पर उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कैम्प के माध्यम से दर्ज गलत नामों का सही किया जाय।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत गांव में सर्वे करा गया है पारदर्शिता के आधार पर पात्र व्यक्तियों का चयन कर लाभान्वित किया जायेगा । ग्राम पंचायत में व्यक्तिगत शौचालय 556, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास 55, वृद्धा पेंशन 198, निराश्रित पेंशन 33, दिव्यांग पेंशन 15, अन्त्योदय 177,पात्र गृहस्थी कार्ड 1853 तथा किसान सम्मान निधि के 562 लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी द्वारा इसके पश्चात एक करोड़ से निर्मित अन्नपूर्णा लघु उद्योग स्वयं सहायता केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिसके द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को दरीया पैकिंग कर वितरण किया जाता है। ग्राम पंचायत में 100 सहायता समूह से 20 स्वयं सहायता समूहों द्वारा अन्नपूर्णा योजना के तहत कार्य किया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा बाबा मंगल अमृत सरोवर के तट पर सेन्दूर तथा उप जिलाधिकारी द्वारा आम का पौधरोपण किया गया। ग्राम चौपाल में डी सी मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी, चिकित्सा प्रभारी अवनीश कुमार मिश्रा,डा अभिदेव सहित ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More