कैंची धाम मंदिर में आपात स्थिति से निपटने के लिये मॉकड्रिल

भवाली। नैनीताल पुलिस द्वारा विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में संभावित आपात स्थिति से निपटने हेतु एक माक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसकी थीम बम विस्फोट होने पर पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही तथा राहत एवं बचाव कार्य रखी गई।

मॉकड्रिल में कैंची धाम परिसर में तीन आतंकी विस्फोट हुए। जिसकी कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक नैनीताल डा जगदीश चंद्रा द्वारा तत्काल मोर्चा संभाला। और हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी भवाली दीपशिखा अग्रवाल सहित सभी पुलिस इकाइयों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली द्वारा मौके पर कमान संभालने के साथ इलाके को सील कर दिया गया।

सशस्त्र बलों द्वारा संपूर्ण परिसर की घेराबंदी कर दी गई। जिसके बाद आतंकवाद निरोधक दस्ते ने कमान संभाली। आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही के दौरान छुपे हुए आतंकवादियों के साथ हुई मुड़भेड़ में दो को मार गिराया तथा तीन को जिंदा गिरफ्तार किया। और पकड़े गए आतंकवादियो को पूछताछ हेतु थाने भेजा।

इस बम विस्फोट की घटना में एक नागरिक की मृत्यु एवं तीन नागरिक घायल हुए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल तथा मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मोबाइल फोरेंसिक यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए है।

मॉकड्रिल में स्थानीय नागरिक पुलिस के अलावा पीएसी, एसडीआरएफ, आतंकवाद निरोधक दस्ता, बीडीएस, डॉग स्क्वाड, फ़ारेंसिक मोबाइल यूनिट, मेडिकल टीम मंदिर प्रशासन, स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रतिभाग किया।

Uttarakhand

उत्तराखण्ड में नशे के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने और परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

कारण लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित अलग-अलग समीक्षा बैठकों में उन्होंने एनडीपीएस मामलों के त्वरित निस्तारण, नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना, जागरूकता अभियान चलाने तथा “मिसिंग लिंक फंडिंग” के माध्यम से अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने पर विशेष जोर दिया। एनसीओआरडी की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखण्ड में नशे के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने और परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य में नशे के विरुद्ध कार्रवाई को तेज करने और धनाभाव के कारण लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित अलग-अलग समीक्षा बैठकों में उन्होंने एनडीपीएस मामलों के त्वरित निस्तारण, नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना, जागरूकता अभियान चलाने तथा “मिसिंग लिंक फंडिंग” के […]

Read More
Uttarakhand

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में 33 हजार से ज्यादा शिकायतों का समाधान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम उत्तराखंड में सुशासन और जनसेवा का सशक्त मॉडल बनकर उभरा है। यह अभियान सरकार को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा है। 18 फरवरी 2026 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के सभी […]

Read More