लव जिहाद में एक युवक गिरफ्तार, पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 62

उधमसिंहनगर। नानकमत्ता क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब नानक सागर डैम किनारे दो नाबालिग हिंदू बहनें बुर्का पहने हुए दो संदिग्ध युवकों के साथ घूमती दिखाई दीं। शक होने पर स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवक की पहचान अरबाज के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक सितारगंज क्षेत्र की ये दोनों नाबालिग बहनें सुबह स्कूल के लिए निकली थीं। इसी दौरान आरोप है कि अरबाज और उसका एक साथी उन्हें बहला-फुसलाकर स्कूल ड्रेस के ऊपर बुर्का पहनाकर नानकमत्ता क्षेत्र में ले आए। डैम के पास स्थानीय लोगों ने चारों को संदिग्ध हालत में देखा और पूछताछ करनी शुरू की। दबाव बढ़ने पर एक युवक फरार हो गया, जबकि अरबाज को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इंडिगो का ब्लैकआउट: 400+ फ्लाइट्स कैंसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी घरेलू उड़ानें रद्द

मामले की जानकारी मिलते ही दोनों लड़कियों के पिता थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि युवकों ने उनकी बेटियों को गलत नीयत से घर से दूर ले जाकर घुमाया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। नानकमत्ता थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अरबाज और उसके फरार साथी के खिलाफ पोस्को एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
फरार युवक की तलाश में टीम भेजी गई है और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लड़कियों को नानकमत्ता लाने की उनकी मंशा क्या थी।

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Mallikarjun Kharge
Politics Uttarakhand

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

जनसभा से पहले सियासी हलचल तेज Mallikarjun Kharge Haldwani: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां वह रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं जनसभा से पहले शहर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। खरगे […]

Spread the love
Read More
Srishti Kandari death case
Crime News Uttarakhand

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Srishti Kandari death case : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज, मानसिक […]

Spread the love
Read More