उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। पथलहवा चौकी के जवानों ने सीमा से सटे तिलबारी गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई कद्दू बीज की 21 बोरियां बरामद की हैं। बरामद बीज का कुल वजन 840 किलोग्राम है। कार्रवाई के दौरान तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई।
SSB कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देश पर सीमा पर तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसी संदीप सिंह को सूचना मिली कि नेपाल की ओर से कद्दू बीज लाकर सीमा से सटे कनमिसवा टोला, तिलबारी गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही SSB की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। सीमा स्तंभ संख्या 497/1 से करीब 200 मीटर दूर तिलबारी गांव के निकट झाड़ियों की सघन तलाशी ली गई।
ये भी पढें
रिश्तेदार बनकर घर में घुसा, बैंक में फर्जी गारंटर बनाकर दिया झटका!
इस दौरान प्लास्टिक की बोरियों में भरा सामान मिला। जांच करने पर उसमें कद्दू बीज पाया गया। कुल 21 बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम बीज था। SSB जवानों ने बरामद कद्दू बीज को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय कस्टम निचलौल को सुपुर्द कर दिया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
रिश्तेदार बनकर घर में घुसा, बैंक में फर्जी गारंटर बनाकर दिया झटका!
कुमार प्रथमेश को मिला ईनाम, जिलाधिकारी सीतापुर बनाए गए
यूपी पुलिस के दो अफसरों की शादी तय, CO आयुषी सिंह और ACP ऋषभ की हुई सगाई!
विकासनगर: एक प्रतिष्ठित स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत
