श्रीलंका की पुकार पर दौड़ा भारत का स्वदेशी गर्व, विक्रांत बना मसीहा

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 22

भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। श्रीलंका में आए विनाशकारी चक्रवात ‘दित्वाह’ (Cyclone Ditwah) से प्रभावित लाखों लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाने के लिए भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत INS विक्रांत, INS उदयगिरि और INS सुकन्या सहित कई युद्धपोत श्रीलंकाई तटों पर सक्रिय हैं।
मूल रूप से श्रीलंका नौसेना के 75वें स्थापना दिवस समारोह और अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेने कोलंबो पहुंचे ये जहाज अब पूर्ण रूप से HADR (Humanitarian Assistance and Disaster Relief) मोड में हैं। INS विक्रांत पर तैनात सी किंग और ALH ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने बाढ़ग्रस्त पूर्वी और उत्तरी श्रीलंका में हवाई सर्वेक्षण किया तथा दूर-दराज के गांवों तक खाद्य पैकेट, पीने का पानी, दवाइयां और तिरपाल पहुंचाए। जहाजों से हजारों टन राहत सामग्री श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंपी गई है।

read more : जैविक हथियारों का दुरुपयोग रोकने के लिए वैश्विक तंत्र की जरूरत https://www.nayalook.com/2025/12/01/global-mechanism-needed-to-prevent-misuse-of-biological-weaponsnayalooknews/ 

भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच रियल-टाइम समन्वय बना हुआ है। प्रभावित इलाकों में सड़कें और पुल पूरी तरह टूट चुके हैं, ऐसे में समुद्री मार्ग से ही सबसे तेज़ मदद पहुंचाई जा रही है। भारतीय वायुसेना के C-17 और IL-76 विमानों ने भी कोलंबो तथा त्रिंकोमाली में टनों राहत सामग्री उतारी है।
यह अभियान भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ और SAGAR (Security and Growth for All in the Region) नीति का जीवंत उदाहरण है। हिंद महासागर क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा आने पर सबसे पहले पहुंचने वाली नौसेना के रूप में भारतीय नौसेना ने अपनी विश्वसनीयता एक बार फिर सिद्ध की है।

 

Spread the love

Monsoon
homeslider National Weather

मॉनसून का बड़ा अटैक! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Monsoon देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 07 05 at 7.46.38 AM
homeslider International

नेपाल बॉर्डर पर करोड़ों की मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज! भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 किलोग्राम मेथाक्वॉलोन (Methaqualone) ड्रग्स बरामद की है। संयुक्त अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई को भारत-नेपाल […]

Spread the love
Read More
Iraq
homeslider International

इराकी सांसद के घर से मिला ‘सोने की ब्रा और पैंटी’?

काला धन या फिर शौक में सांसद ने खरीदा था ये सामान सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी, खुला भ्रष्टाचार का खेल महर्षि आज़ाद दुबे इराक़ के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की मौत और इज़रायल-अमेरिकी जंग के बाद इस इस्लामिक देश के अंदर भी युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। यह जंग वहां के […]

Spread the love
Read More