जैविक हथियारों का दुरुपयोग रोकने के लिए वैश्विक तंत्र की जरूरत

Untitled 18 copy

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। जैव सुरक्षा को सुदृढ़ करने और जैविक हथियार सम्मेलन-बीडब्ल्यूसी को मजबूत बनाने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने तत्काल वैश्विक सुधारों का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा माहौल को देखते हुए जैविक हथियारों के संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए एक वैश्विक तंत्र की जरूरत पर भी जोर दिया। विदेश मंत्री ने यहां आयोजित जैविक हथियार संधि (BWC) की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा जैविक आतंकवाद एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पूरी तरह से तैयार रहना होगा। हालांकि, बीडब्ल्यूसी में अब भी बुनियादी संस्थागत ढांचे की कमी है। इसमें कोई अनुपालन प्रणाली नहीं है, कोई स्थायी तकनीकी संस्था नहीं है और नए वैज्ञानिक घटनाक्रमों पर नजर रखने के लिए कोई तंत्र नहीं है। भरोसा मजबूत करने के लिए इन खामियों को दूर करना जरूरी है।

उन्होंने 80 से अधिक देशों के एक्सपर्ट्स और रिप्रेजेंटेटिव्स से कन्वेंशन को मॉडर्न बनाने, भारत और ग्लोबल साउथ की अहम भूमिका के बारे में बात की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि वैज्ञानिक प्रगति तेजी से मौजूदा वैश्विक शासन ढांचों से आगे निकल रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नए जोखिम पैदा हो रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार मंत्री ने राष्ट्रीय कार्यान्वयन की योजना के लिए भारत के प्रस्ताव का भी उल्‍लेख किया। इस प्रस्‍ताव में उच्च जोखिम वाले एजेंटों की पहचान, दोहरे उपयोग वाले अनुसंधान की निगरानी, घरेलू रिपोर्टिंग, घटना प्रबंधन और निरंतर प्रशिक्षण शामिल हैं।

उन्होंने कहा भारत शांतिपूर्ण इस्तेमाल के उद्देश्य से सामग्री और उपकरणों के आदान-प्रदान को संभव बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं मदद का मदद का समर्थन करता है। हमने वैज्ञानिक तथा तकनीकी विकास की व्यवस्थित समीक्षा की मांग की है, ताकि शासन वास्तव में नवाचार की गति के साथ तालमेल बैठा सके। विदेश मंत्री ने वैश्विक हेल्थकेयर लीडर के रूप में भारत की भूमिका पर भी जोर देते हुए कहा कि हमारा देश दुनिया के 60 फीसदी टीके बनाता है और वैश्विक जेनेरिक दवाओं के 20 प्रतिशत से अधिक की आपूर्ति भी करता है। उन्होंने कहा कि भारत में करीब 11 हजार बायोटेक स्टार्टअप हैं, जो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बायोटेक स्टार्टअप इकोसिस्टम है।

Spread the love

Operation Sindoor
International

ऑपरेशन सिंदूर में PAK में घुसे भारतीय जेट, 22 मिनट की लॉन्च विंडो का दावा

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई को लेकर एक भारतीय वायुसेना पायलट के बयान ने हवाई अभियान की रणनीति और दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा तेज कर दी है। पायलट के अनुसार, मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 MKI विमानों ने लक्ष्य पर कार्रवाई की और सुरक्षित वापस […]

Spread the love
Read More
Global South
International

भारत ने मिस्र में ‘ग्लोबल साउथ’, फिलिस्तीन में ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Global South: विदेश मंत्रालय में सचि  श्रीप्रिया रंगनाथन 16 से 21 अगस्त तक मिस्र, फिलिस्तीन और लेबनान के छह दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ‘ग्लोबल साउथ’ के विकास और फिलिस्तीन में ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। अपनी यात्रा के पहले चरण में काहिरा पहुंचीं रंगनाथन […]

Spread the love
Read More
India-Japan Defence Cooperation
International

भारत-जापान की बढ़ेगी सैन्य साझेदारी, राजनाथ-कोइजुमी की बैठक में हिंद-प्रशांत पर होगी चर्चा

India-Japan Defence Cooperation: भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम गतिविधियां तेज हो गई हैं। जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी बुधवार को भारत पहुंचे और अपनी यात्रा के पहले दिन मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया। अब 20 अगस्त को नई दिल्ली में उनकी […]

Spread the love
Read More