चेहरे पर लगाएं ये 5 तेल, झुर्रियां-फाइन लाइंस होंगी कम

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 21

उम्र का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखता है। 30 पार करते ही फाइन लाइंस, ड्राई पैचेज़ और स्किन का ढीलापन परेशान करने लगते हैं। लेकिन अच्छी खबर ये है कि सही फेस ऑयल से एजिंग की रफ्तार को बहुत हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। वुमन हेल्थ एक्सपर्ट और मेनोपॉज कोच निधि कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर 5 ऐसे सुपर पावरफुल ऑयल बताए हैं जो गहराई तक पोषण देते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।

  1. आर्गन ऑयल – इसे “लिक्विड गोल्ड” कहते हैं। विटामिन E और जरूरी फैटी एसिड से भरपूर यह तेल स्किन में नमी को लॉक करता है, जिससे ड्राईनेस की वजह से आने वाली फाइन लाइंस कम हो जाती हैं। रोज़ रात में 2-3 बूंदें लगाने से एक महीने में ही स्किन टाइट और ग्लोइंग नज़र आने लगती है।
  2. जोजोबा ऑयल – यह स्किन के अपने सीबम जैसा ही होता है, इसलिए ऑयली और एक्ने वाली त्वचा वालों के लिए भी परफेक्ट है। हल्का, नॉन-ग्रीसी और एंटी-इन्फ्लेमेटरी होने की वजह से यह पोर्स को क्लॉग नहीं करता, बल्कि स्किन को बैलेंस्ड रखते हुए एजिंग साइन्स को धीमा करता है।
  3. रोज़हिप ऑयल – अगर डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन या बेजान रंगत परेशान कर रही है तो यह बेस्ट है। इसमें भरपूर विटामिन A और C है जो कोलेजन बूस्ट करते हैं। नतीजा – स्किन टाइट, स्मूद और ब्राइट दिखती है। सुबह-शाम 3-4 बूंदें लगाएं, फर्क खुद नज़र आएगा।
  4. कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) – थोड़ा गाढ़ा लगता है, पर एंटी-एजिंग के लिए कमाल का है। इसमें मौजूद रिसिनोलेइक एसिड सेल रिजनरेशन बढ़ाता है, यानी पुरानी डेड स्किन तेज़ी से हटती है और नई स्किन चमकने लगती है। इसे नारियल तेल में मिलाकर लगाएं तो और बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
  5. मरुला ऑयल – अफ्रीकी मरुला फ्रूट से बना यह तेल ओमेगा-9 और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। यह स्किन को डीप हाइड्रेट करता है, सूरज की किरणों से होने वाले डैमेज से बचाता है और चेहरे की चमक लौटाता है। खासकर ड्राई और मेच्योर स्किन वालों के लिए वरदान है।

इस्तेमाल का सही तरीका: रात को चेहरा अच्छे से धोकर 2-4 बूंदें तेल की हल्के हाथों से ऊपर की तरफ मसाज करें। सुबह तक तेल स्किन में पूरी तरह अब्सॉर्ब हो जाता है। हफ्ते में 4-5 बार करें तो 3-4 हफ्तों में फाइन लाइंस, ड्राईनेस और ढीलापन काफी कम नज़र आएगा। अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कोई एक तेल चुनें और जवानी की चमक लौटाएं!

Spread the love

Jitiya Vrat Katha
homeslider Religion

Jitiya Vrat Katha: जितिया व्रत में क्यों सुनी जाती है जीमूतवाहन और चील्हो-सियारिन की कथा?

हिंदू धर्म में जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से यह व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत के दौरान भगवान जीमूतवाहन की कथा के साथ चील्हो और सियारिन की कहानी सुनना भी महत्वपूर्ण माना जाता […]

Spread the love
Read More
Muzaffarpur
Bihar homeslider

गंडक की बाढ़ से मुजफ्फरपुर-छपरा NH-102 बंद, रेवा घाट के पास चार फीट पानी

Muzaffarpur: गंडक नदी के बढ़े जलस्तर के कारण मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में बाढ़ का असर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी मुख्य सड़कों तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग (NH-102) पर यातायात नियंत्रित कर दिया है। अंबारा चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
Delhi homeslider Uttar Pradesh

Flydubai को-पायलट पर बड़ा खुलासा, ओमान ने पहले ही उड़ान भरने से रोक दिया था

ओमान में उड़ान पर था बैन, फिर Flydubai में मिली नौकरी; कैप्टन पर हमले वाले को-पायलट की जांच तेज New Delhi : फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमला करने और विमान को संकट में डालने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, को-पायलट के पुराने रिकॉर्ड को लेकर […]

Spread the love
Read More