गंगोत्री नेशनल पार्क में जमने लगे नदी-नाले, शीतकाल में वन विभाग ने लगाए 50 ट्रैप कैमरे

Untitled 11 copy 24

देहरादून। गंगोत्री नेशनल पार्क में तापमान लगातार जीरो डिग्री से नीचे पहुंचने लगा है। पारा गिरने के कारण गोमुख ट्रैक, नेलांग घाटी और गंगोत्री धाम क्षेत्र में नदी-नाले जम चुके हैं। ऐसे कठिन हालात में वन विभाग ने शीतकाल के दौरान अवैध शिकार रोकने और दुर्लभ वन्यजीवों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए पार्क क्षेत्र में लगभग 50 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू बैरियर के इंचार्ज वन दरोगा राजवीर रावत के अनुसार, गंगोत्री धाम में इस समय तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे जा रहा है। पानी की भारी कमी को देखते हुए विभागीय कर्मचारी पाले से ढकी बर्फ को आग पर पिघलाकर उपयोग में ला रहे हैं।

वन विभाग की टीम ने समुद्रतल से 10,000 से 13,000 फीट की ऊंचाई वाले स्थानों पर ट्रैप कैमरे स्थापित किए हैं। इन कैमरों के माध्यम से शीतकाल में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अवैध शिकार की संभावनाओं पर कड़ी निगरानी की जाएगी।दुर्लभ वन्यजीवों की आबादी गिनने में मदद मिलेगी। इन कैमरों से विशेष रूप से स्नो लेपर्ड, भरल, भूरा भालू, कस्तूरी मृग जैसे संवेदनशील और दुर्लभ प्रजातियों की निगरानी की जा रही है। रावत ने बताया कि विभागीय कर्मी अत्यधिक ठंड, बर्फबारी और सीमित संसाधनों के बीच कर्तव्य निभा रहे हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमे स्रोतों के कारण पेयजल तक बर्फ पिघलाकर तैयार किया जा रहा है। गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन का मानना है कि इन ट्रैप कैमरों की मदद से शीतकाल के कठिन मौसम में भी वन्यजीवों को सुरक्षित रखने और पार्क क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में बड़ी मदद मिलेगी।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More