प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में बच्चों ने मनाया संविधान दिवस

Untitled 5 copy 30
  • देश की एकता का लिया संकल्प
  • न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका को शक्ति प्रदान करता है संविधान: त्रिपाठी

महराजगंज। घुघली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में बुधवार को बच्चों और शिक्षकों ने संविधान दिवस मनाया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी, सहायक अध्यापक डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी एवं रामजपित यादव ने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं सर वीएन राव के योगदान की चर्चा करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

ये भी पढ़े

जेलमंत्री को नहीं दिख रही बुलंदशहर जेल की अवैध वसूली!

प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने संविधान दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी। साथ ही उन्हें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की शपथ एवं सकंल्प दिलाया गया। प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि संविधान ही न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका को शक्ति प्रदान करता है।

ये भी पढ़े

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

शिक्षक डाँ धनंजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि आजादी से पहले भारत में अंग्रेज शासको का कानून लागू था। साथ ही साथ देश में कई प्रकार के नियम कानून चलते थे। देश में कई प्रकार की कुरीतियों से देशवासियों को जूझना पड़ रहा था। शिक्षक रामजपित यादव ने बच्चों को बताया कि जब देश आजाद हुआ उसके बाद 26 नवंबर के ही दिन देश का नया संविधान लागू हुआ। संविधान ही भारतीय जनमानस में समता, स्वतंत्रता, संप्रभुता, समानता का संचार करता है और शिक्षा, व्यवसाय, विकास को आगे बढ़ाने में मदद करता है। इस अवसर पर आकांक्षा मौर्या, साक्षी कुशवाहा, मंशा कनानौजिया, राधा सहानी, कृष्णा सहानी, जैनुद्दीन अंसारी, ऐजाज अंसारी, समीर आलम, आनंद कुमार, प्रियांशु उर्फ खेसारी लाल, दीपक, अफरीना, साहिबा, सुहैल आदि उपस्थित रहे।

Untitled 3 copy
Crime News Purvanchal

सोनौली पुलिस ने सीमा पर एक अभियान के तहत किया 56 वाहनों का चालान

अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले की सोनौली कोतवाली पुलिस ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले दो दिनों में 56 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं दूसरी […]

Read More
Untitled 11 copy
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

UP के बहुजन थलपति विजय में देखते हैं चंद्रशेखर की छवि

तमाम झंझावतों के बीच भी तेजी से उभर सकते हैं चंद्रशेखर जयराम अनुरागी बलिया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद देश की राजनीति में एक नई बहस ने जोर पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश की बहुजन राजनीति में इन दिनों दक्षिण भारत के उभरते नेता थलपति विजय और उत्तर प्रदेश के दलित-बहुजन चेहरे चन्द्रशेखर आज़ाद […]

Read More
Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Read More