बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Untitled 1 copy 33

जोशीमठ। बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए मंगलवार को बंद कर दिए  हैं। इससे पहले सोमवार को बदरीनाथ मंदिर में पंच पूजाओं के तहत माता लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग का आयोजन किया गया। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी ने माता लक्ष्मी को बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने के लिए आमंत्रण दिया।

ये भी पढ़े

नहीं रहे दिवाकर भट्ट

मंगलवार को दो बजकर 56 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान जय बदरीविशाल की जयकारों से धाम गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु कपाट बंद होने के मौके पर मौजूद रहे। मंदिर को करीब दस क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 21 नवंबर से बदरीनाथ धाम में पंच पूजाएं शुरू हो गई थीं। गणेश मंदिर, आदि केदारेश्वर व आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के कपाट बंद होने के बाद मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद हो गया है। सोमवार को माता लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजाएं आयोजित की गईं।

ये भी पढ़े

बुधवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है नौकरी का योग

रावल (मुख्य पुजारी) ने माता लक्ष्मी मंदिर में जाकर उन्हें बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने के लिए आमंत्रण दिया। बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद छह माह तक माता लक्ष्मी मंदिर परिक्रमा स्थल पर स्थित मंदिर में विराजमान रहती हैं।

Spread the love

Abhishek Sharma
homeslider Sports

भारत हारा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

Abhishek Sharma भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें और अंतिम T20 मुकाबले में टीम इंडिया को 56 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बीच भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसने उन्हें क्रिकेट इतिहास में खास मुकाम दिला दिया। 53वां […]

Spread the love
Read More
UP in election mode
homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : चुनावी मोड में यूपी…अबकी लड़ाई हार्ड और साफ्ट हिंदुत्व की

राजेश श्रीवास्तव UP in election mode पिछले लगभग एक महीने से उत्तर प्रदेश की सियासत का माहौल बदला हुआ है। मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश को मथ रहे हैं, एक-एक दिन में वह दो-दो जिलों में जनसभायें कर रहे हैं। मानों विधानसभा चुनाव चल रहा हो। आखिर ऐसा क्या हो गया है […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता

Today’s Horoscope शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख का संकेत दे रही है, जबकि कुछ लोगों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मेष : आर्थिक परेशानी […]

Spread the love
Read More