सरकारी विभागों की समितियों में सदस्य नामित करने की क़वायद तेज

BJP

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। नगर निकायों में पार्षद एवं सभासद के साथ विभिन्न विभागों की समितियां में नामित सदस्यों के मनोनयन हेतु भाजपा संगठन ने अपनी कयावद तेज कर दी है। पार्टी का प्रयास है कि सरकार के कार्यों का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाने के मकसद से होने वाली इन नामित नियुक्तियों में योग्य व्यक्तियों का चयन हो। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव पूर्ण होने के बाद सरकार सभी नगर निगमों में पार्षद और नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में सभासद, तय नियमावली अनुसार मनोनीत करने जा रही है। इसी तरह विभिन्न सरकारी विभागों की समितियां में भी उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का भी शीघ्र मनोयन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें प्रमुख रूप हैं, समाज कल्याण, विद्यालय एवं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उद्योग, पेयजल, कौशल विकास एवं सेवायोजन आदि विभाग में सदस्यों एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में एक उपाध्यक्ष और सदस्य नामित होने हैं। जो जिला स्तर पर ब्लॉक स्तर पर भी नामित किए जाने हैं।

उन्होंने कहा, राज्य के विकास और जनता को अधिक लाभ दिलाने की दिशा में नामित होने वाले व्यक्तियों में योग्यता, अभिरुचि, उपलब्धता, सक्रियता, क्षेत्रीय, सामाजिक समीकरणका संज्ञान रखा जाता है। इसमें पार्टी संगठन का प्रयास है कि अच्छे लोगों का चयन हो ताकि सरकार के काम सुचारू रहे और जनता की समस्या का आसानी से निराकरण हो सके। लिहाजा इन सभी मानकों पर जो भी कार्यकर्ता उचित पाए जाते हैं उनका अधिक से अधिक मनोनयन कराने की दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। फिलहाल इस विषय को लेकर हमारी कयावद तेज हो चुकी है और सक्षम एवं योग्य कार्यकर्ताओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Spread the love

BKTC Inquiry
Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद BKTC ने शुरू की जांच

शिकायत के बाद BKTC ने जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने तक आरोपों की पुष्टि नहीं BKTC Inquiry :  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना को लेकर लगाए गए कथित अनियमितता के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More