चमोली के जंगल में महिला पर भालू का हमला, हेलीकॉप्टर से भेजा एम्स ऋषिकेश

Untitled 2 copy 26

गोपेश्वर। उत्तराखंड में भालू के हमले की एक खौफनाक घटना सामने आई है। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक में एक महिला भालू के हमले में बुरी तरह से घायल हो गई। भालू ने महिला का मुंह बुरी तरह से नोंच दिया। महिला गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हिम्मत जुटाकर पूरी रात एक पेड़ के सहारे छिपकर बैठी रही। सुबह गांव के लोगों को महिला लहूलुहान हालत में जंगल में मिली। महिला को सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

विकासखंड पोखरी ब्लॉक के पाव गांव निवासी रामेश्वरी देवी (42) पत्नी अनिल दत्ता सुबह घास लेने के लिए पास ही के जंगल में गई थी। जब रामेश्वरी देवी दोपहर तक घर नहीं लौटी तो उनके परिजनों को उनकी चिंता हुई। दोपहर तक महिला के घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने जंगल में उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार जंगल के रास्ते में रामेश्वरी की दरांती, परांदा, रस्सी एक ही जगह पर पड़ी मिली थी। इसके बाद उनकी काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जंगली जानवरों के हमले की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू अभियान को रोक दिया गया।

गुरुवार सुबह फिर से ग्रामीणों ने रामेश्वरी देवी को तलाशना शुरू किया तो वह जंगल में बुरी तरह घायल अवस्था में मिली। भालू ने महिला का मुंह बुरी तरह नोच डाला था। इसके बावजूद वह जंगली जानवरों से बचने के लिए हिम्मत जुटाकर पूरी रात एक पेड़ के सहारे छिपी रही। ग्रामीणों ने तत्काल महिला को रेस्क्यू कर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद हेलीकॉप्टर से महिला को एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More