SSC की परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर युवक गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने  SSC की परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम ) अधिनयम 2024 के तहत दर्ज कर उसे गिरफ्ता कर लिया है। जबकि, उसके दो अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। आज देहरादून में एसएससी द्वारा ग्रुप बी और गु्रप सी पदो के लिये कम्बाइंड हायर सैकेण्डरी लेवल एक्सामिनेशन (टायर-1) की ऑनलाइन परीक्षा थी। परीक्षा केन्द्र महादेवी इंटर कालेज प्रांगण स्थित महादेव डिजिटल जोन में आज प्रथम पारी की परीक्षा 10 बजे से 11 बजे तक थी, जिसमें प्रातः 8ः30 बजे से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू कर दी गई थी। परीक्षार्थी दीपक पुत्र विजेंद्र निवासी हरियाणा चेकिंग करने के पश्चात परीक्षा कक्ष में चला गया था। कुछ समय बाद वह बाथरूम जाने के बहाने कक्ष से बाहर आया। जब वापस कक्ष में गया तो उसकी चेकिंग करने पर उसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस मिली।

पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि ब्लूटूथ डिवाइस उसे परीक्षा केन्द्र में सपोर्टिंग स्टाफ का कार्य कर रहे व्यक्ति लकी सिंह द्वारा परीक्षा में नकल करने के लिये उपलब्ध करायी गई थी। इस डिवाइस के माध्यम से उसके परिचित जैश द्वारा उसे नकल करायी जानी थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र विजेन्द्र को मौके से गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्व सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। दीपक से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये दो अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में सोलर सिस्टम लगाने वालों को बड़ा झटका, अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ दो रुपये प्रति यूनिट

देहरादून। उत्तराखंड में छत पर सोलर रूफटॉप लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब नेट मीटरिंग के तहत ग्रिड में भेजी जाने वाली अतिरिक्त (सरप्लस) बिजली के बदले ₹2 प्रति यूनिट का भुगतान किया जाएगा। यह नई दरें 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।यह फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड के सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का बिजली बिल बकाया

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और कुछ निजी औद्योगिक इकाइयों पर कुल 104.57 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल सार्वजनिक कर दिए हैं। यह आंकड़ा 2 मार्च 2026 तक की स्थिति पर आधारित है। यूपीसीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बकाएदारों की विस्तृत सूची अपलोड कर दी है, […]

Read More
Crime News Uttarakhand

देहरादून में युवती के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमले का प्रयास

देहरादून। राजधानी के क्लेमेनटाउन में हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और उस पर हमले का प्रयास किया। असफल होने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद […]

Read More