भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

 आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन
 होम ब्रॉडबैंड बेस करीब 3 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य
 चुनिंदा विदेशी बाजारों में अपनी टेक्नोलॉजी स्टैक को मॉनेटाइज करने की तैयारी

Mumbai, 15 October 2026 : भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने अगले दौर की ग्रोथ का रोडमैप सामने रखा है। मुंबई में पत्रकारों के साथ बातचीत में जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को कंपनी के तीन बड़े ग्रोथ इंजन बताया। कंपनी का मानना है कि टेक्नोलॉजी, डिजिटल गेटवे और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर वह FY31 तक भारत की करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

आकाश अंबानी ने कहा, “हमारे बिजनेस की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हमारा ग्राहक है।” उन्होंने कहा कि जियो का फोकस हर भारतीय, हर घर और हर एंटरप्राइज को बेहतर और किफायती डिजिटल सेवाएं देने पर रहेगा। जियो के पास फिलहाल करीब 53.3 करोड़ कनेक्टिविटी ग्राहक हैं और कंपनी भारत के 60% से ज्यादा डेटा ट्रैफिक को संभालती है।

मोबिलिटी में कंपनी अगले पांच वर्षों में करीब 34 करोड़ नए 4G और 5G ग्राहकों का बाजार देख रही है। आकाश के मुताबिक इसमें करीब 10 करोड़ ऐसे नए ग्राहक होंगे जो पहली बार मोबाइल कनेक्शन लेंगे, जबकि करीब 24 करोड़ ग्राहक 2G से 4G और 5G की ओर बढ़ सकते हैं। FY26 में जियो के नेट एक्टिव मोबाइल ग्राहक दूसरे नंबर के ऑपरेटर के मुकाबले करीब तीन गुना ज्यादा बढ़े।

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

होम ब्रॉडबैंड को कंपनी आने वाले वर्षों का बड़ा ग्रोथ इंजन मान रही है। जियो के अभी करीब 2.86 करोड़ फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं और कंपनी इस बेस को आगे 10 करोड़ घरों तक ले जाना चाहती है। FY26 में देश में जुड़े कुल नए फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शनों में करीब 67.5% हिस्सेदारी जियो की रही। आकाश ने बताया कि कंपनी फाइबर के साथ अपनी वायरलेस टेक्नोलॉजी के जरिए देश के 19,000 पिन कोड तक पहुंच बढ़ा रही है।

फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम धर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

तीसरा ग्रोथ इंजन एंटरप्राइज और इंटरनेशनल कारोबार है। जियो भारत में करीब ₹5.1 लाख करोड़ यानी 56.8 अरब डॉलर का एंटरप्राइज डिजिटल सर्विसेज बाजार देख रहा है। आकाश के मुताबिक देश की लगभग 65% बैंक शाखाएं जियो नेटवर्क से जुड़ी हैं।

कंगना की ‘क्वीन फॉरएवर’ की रिलीज पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार

जियो अपनी बनाई एंड-टू-एंड टेक्नोलॉजी स्टैक को चुनिंदा विदेशी बाजारों में भी मॉनेटाइज करना चाहता है। कंपनी की योजना सिर्फ सॉफ्टवेयर बेचने की नहीं, बल्कि ग्लोबल टेलीकॉम कंपनियों के साथ मैनेज्ड सर्विस पार्टनर के रूप में काम करने की है। आकाश ने कहा कि इससे भारत टेक्नोलॉजी आयातक से टेक्नोलॉजी निर्यातक बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

इससे पहले ईशा अंबानी ने जियो की शुरुआत और रिलायंस की कारोबारी सोच का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी लंबे समय की सोच, बड़े पैमाने, मजबूत एक्जीक्यूशन और वित्तीय अनुशासन पर भरोसा करती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत उदय कोटक ने रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी और 1977 के रिलायंस IPO को याद करते हुए की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली हमारा पहला लक्ष्य – डॉ. संजयन त्रिपाठी

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम धर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

12 वीं की छात्रा प्रिया द्विवेदी बनी एक दिन की DM ,सुनीं फरियादें

कंगना की ‘क्वीन फॉरएवर’ की रिलीज पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार

फरेंदा: CO दीपशिखा वर्मा ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

नौतनवां SDM कुणाल ने डंडा नहर पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा

भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भड़के सुनील गावस्कर

नौतनवां पुलिस ने नवरात्र पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं-बच्चों में बांटी सामग्री

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। वृषभ : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली हमारा पहला लक्ष्य – डॉ. संजयन त्रिपाठी

शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का किया आह्वान उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को अपना संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि […]

Spread the love
Read More
Abu Dhabi
International

जयशंकर का यूएई दौरा: रणनीतिक साझेदारी, बदलती वैश्विक कनेक्टिविटी पर जोर

शाश्वत तिवारी Abu Dhabi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 14 से 16 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक घटनाक्रमों और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के मुद्दों पर यूएई के नेतृत्व के साथ चर्चा कर रहे हैं। अबू धाबी पहुंचने पर, यूएई की मंत्री रीम अल हाशमी ने […]

Spread the love
Read More