डीसीपी पूर्वी का सख्त तेवर: परीक्षा में छूटा स्टेशन अफसरों का पसीना

Untitled 23 copy 8
  • अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए मासिक क्राइम पर हुई गोष्ठी
  • लंबित विवेचनाओं को लेकर कड़ी चेतावनी, दबिश में बरतें सावधानी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में सोमवार हल्का-फुल्का सर्द मौसम था, उसी समय DCP  पूर्वी के कार्यालय में आयोजित अपराध मीटिंग के दौरान सवालों का जवाब देने में इंस्पेक्टरों के पसीने छूट रहे थे। DCP  पूर्वी शशांक सिंह ने सर्किल अफसरों व थाना प्रभारियों के लिए कई सवाल तैयार किए थे, जिसमें दर्जन भर से अधिक सवाल शामिल थे। इस गोष्ठी में एडीसीपी, एसीपी से लेकर नौ थानों के क्राइम मीटिंग में मौजूद थे। इस दौरान DCP  पूर्वी ने जिम्मेदार स्टेशन अफसरों के सामने सवालों की झड़ी लगा दी।

क्राइम मीटिंग में ली गई मासिक अपराध समीक्षा में DCP पूर्वी शशांक सिंह ने लंबित पड़ी विवेचनाओं के बारे में जानकारी तलब की तो इस दौरान कुछ थाना प्रभारी जिम्मेदारी निभाने में खरे उतरे तो कुछ की लापरवाही भी उजागर हुई। क्राइम मीटिंग में DCP पूर्वी ने अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने तथा लंबित विवेचनाओं पर जोर दिया।

उन्होंने ने महिलाओं एवं लड़कियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले स्टेशन अफसरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण कर DCP  पूर्वी कार्यालय में अवगत कराएं। DCP ने कहा कि कोई भी मामलों की विवेचना तथा साक्ष्य संकलन मजबूती से किया जाए, ताकि किसी भी मामले में आरोपी बचकर न निकल सके।

Spread the love

Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More