कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन गुटबाजी से ध्यान हटाने की कोशिश : भट्ट

Untitled 18 copy 10

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस मे नेतृत्व परिवर्तन और चुनाव के लिए समिति के गठन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह गुटबाजी से ध्यान हटाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे हुआ नेतृत्व परिवर्तन और नई समिति का गठन हर चुनाव से पहले की प्रक्रिया है और इसका कोई असर चुनाव नतीजों पर नही पड़ने वाला है। जनता कांग्रेस की हर गतिविधि से वाक़िफ़ है।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब मे भट्ट ने कहा कि जिन चेहरों को समिति मे जगह मिली है वह कांग्रेस मे बड़े गुट हैं। राज्य की जनता भी उनसे भली भाँति वाक़िफ़ है। इस रणनीति से कांग्रेस को कितना लाभ हुआ यह तो बाद का सवाल है, लेकिन इससे कुछ नये गुट भी निश्चित रूप से उभरे है। कांग्रेस मे ही चर्चा आम है कि उनके बायोवृद्ध नेता को सन्यास के संकेत दिये गए हैं। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की संगठनिक रचना और रणनीति उसका निजी विषय है, लेकिन विकास कार्यों को लेकर उसकी नकारात्मक प्रतिक्रिया तथ्यों के विपरीत है। विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ साहसिक कानून बनाने वाला उतराखंड देश मे रोल मॉडल है।

उन्होंने कहा कि अब दुष्प्रचार से जीत हासिल नही की जा सकती है, क्योकि बिहार को इसके उदाहरण के तौर पर लिया जा सकता है। भ्रष्टाचार और कुशासन मे लिप्त लोग सदाचार और सुशासन की दुहाई दे रहे थे तो जनता ने उन्हे उनकी जगह बता दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मे भी संदेश साफ है कि जनता नकारात्मकता को बर्दाश्त नही करेगी। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड आज विकास की रफ्तार पकड़ चुका है और आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे अग्रसर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मार्ग दर्शक हैं और राज्य मे लाखों करोड़ के कार्य वर्तमान मे चल रहे हैं। राज्य हर क्षेत्र मे तरक्की कर रहा है। वहीं पीएम हर दौरे पर राज्य को सौग़ातें देते रहे है। जनता को भाजपा पर अटूट भरोसा है और यह 2027 मे भी कारगर सिद्ध होगा।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More