आतंकियों का आतंक संदिग्धों पर ATS  की निगाह…अयोध्या सहित कई जिले थे जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर

Untitled 10 copy 14
  • समय से पहले जांच एजेंसियों ने तोड़ी इनकी कमर
  • गिरफ्तार डॉ शाहीन और उसके भाई ने बदला लेने की जिम्मेदारी सौंपी थी उमर 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एक सप्ताह पहले सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके से गिरफ्तार हुई डॉ शाहीन शाहिद, उसका भाई डॉ परवेज अंसारी, डॉ मुजम्मिल, डॉ आदिल सहित अन्य आतंकियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर उनके पास से अत्याधुनिक हथियारों एवं खतरनाक बारूद के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि इनका सहयोगी आतंकी डॉ उमर का नाम उस समय सामने आया जब दिल्ली मैट्रो स्टेशन के पास बम ब्लास्ट हुआ।

ये भी पढ़ें

डॉक्टरी की आड़ में पांच डॉक्टर बने आतंकी, सरगना निकली महिला डॉक्टर और उसका भाई

सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसियों व ATS के हत्थे चढ़े आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने उमर को जिम्मेदारी सौंपी थी।
डॉ शाहीन और उसके भाई डॉ परवेज के पास से मिले दस्तावेज और मोबाइल फोन की डिटेल के बाद दबोचे गए आतंकियों के बयानों से यह बात साफ हुई है।

ये भी पढ़ें

बस में खौफनाक मंजर : चलती बस प्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से काटकर उतारा मौत के घाट

ATS ने इन सबसे जुड़े संदिग्धों पर नजर टिका दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त टीम ने लखनऊ की रहने वाली डॉ शाहीन शाहिद, उसके भाई डॉ परवेज अंसारी, डॉ मुजम्मिल व डॉ आदिल को दस नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। जबकि इनका साथी उमर पकड़ से दूर था। जांच एजेंसी और एटीएम टीम गिरफ्तार आतंकियों से ठीक से पूछताछ भी नहीं कर पाई थी। इसी तारीख यानी सोमवार शाम आतंकियों ने मैट्रो स्टेशन के पास बम ब्लास्ट कर दर्जन भर बेगुनाहों की जान ले ली थी। धमाके के बाद जांच एजेंसी व आतंकवाद निरोधक दस्ते ने छानबीन की तो सामने आया कि इस घटना को अंजाम इन्हीं से ताल्लुक रखने वाला आतंकी उमर ने दिया है।

Spread the love

Crime News

न्यायिक हिरासत के बीच सिया गोयल की कथित चैट वायरल, केतन अग्रवाल केस में नया मोड़

Ketan Agarwal murder case : रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में भेजी गई सिया गोयल को लेकर अब एक नया घटनाक्रम सामने आया है। सोशल मीडिया पर सिया की बताई जा रही एक कथित स्नैपचैट चैट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक दोस्त से आधार […]

Spread the love
Read More
Crime News

सनसनी: पत्नी ने पति का शव बाथरूम में दफनाया

45 दिन तक गुमशुदगी का करती रही नाटक Agra Crime News : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और ऊपर से प्लास्टर करवा दिया। इसके बाद उसने पति […]

Spread the love
Read More
Crime News

मुंबई होटल रेड: सेक्स रैकेट का खुलासा, दो फिल्म अभिनेत्रियां बचाई गईं

Mumbai Sex Racket Bust : दक्षिण मुंबई के गिरगांव स्थित एक लग्जरी होटल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) की छापेमारी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने के आरोप में एक मेकअप […]

Spread the love
Read More