बस में खौफनाक मंजर : चलती बस प्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से काटकर उतारा मौत के घाट

Untitled 9 copy 13
  • नोएडा पुलिस ने घटना का किया राजफाश, कातिल गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नोएडा में महिला की हत्या के मामले में खुलासा कर पुलिस ने एक बस चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला का सिर व दोनों हाथ कटा शव छह नवंबर को एक नाले में मिला था। पुलिस उपायुक्त (नोएडा) यमुना प्रसाद ने बताया कि सेक्टर-39 थानांतर्गत एक नाले में उक्त शव मिला था और उसके पैर में मौजूद बिछुए शिनाख्त योग्य साधन थे। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान और संदिग्ध की तलाश के लिए नौ पुलिस टीमें गठित की गईं। पांच सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल गई और 1100 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इनमें से 44 वाहनों को अलग कर उनके मालिक और चालकों से पूछताछ की गई।” पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पुलिस को पांच नवंबर को घटनास्थल के पास एक सफेद और नीली रंग की बस (पंजीकरण क्रमांक यूपी16 केटी 0037) के संदिग्ध रूप से घूमने का पता चला।

ये भी पढ़ें

डॉक्टरी की आड़ में पांच डॉक्टर बने आतंकी, सरगना निकली महिला डॉक्टर और उसका भाई

पुलिस ने कहा कि उक्त बस का चालक नोएडा के बरोला का निवासी मोनू सिंह उर्फ मोनू सोलंकी निकला। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद की गई जांच में खुलासा हुआ कि महिला प्रीति यादव उर्फ प्रीति देवी थी जो पांच से छह दिन से गायब थी व उसका सिंह के साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर बस, खून से सनी चटाई, मृतका के कपड़े और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस उपायुक्त (DCP) ने कहा कि पूछताछ में सिंह ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसके प्रीति के साथ अवैध संबंध थे और वह बरोला में अपनी मां के साथ एक जींस फैक्ट्री में काम करती थी। उसने दावा किया कि प्रीति उससे जबरन पैसा ऐंठने लगी थी व उसे और उसकी बेटियों को “अवैध गतिविधियों” में फंसाने की धमकी देती थी।

प्रसाद ने बताया कि आरोपी ने यह स्वीकार किया है कि पांच नवंबर को उसने प्रीति को अपने साथ लिया और उसकी जानकारी के बिना उसके घर से गंडासा (धारदार हथियार) भी लिया। उन्होंने बताया, ”दोनों ने बस के अंदर खाना खाया और इसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई। सिंह ने दावा किया कि उसने हथियार से उस पर वार किया और सिर धड़ से अलग कर दिया व पहचान छिपाने के लिए उसके हाथ भी काट दिए। आरोपी ने कथित तौर पर धड़ को नोएडा के एक नाले में फेंक दिया और बाकी अवशेषों तथा हथियार को गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के पास एक सूखे नाले में फेंक दिया। प्रसाद ने बताया कि बस और अन्य जब्त की गई वस्तुओं में मानव रक्त के मौजूद होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Crime News

पारा: पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम पर धावा बोलना हमला पड़ा भारी

अवैध डेयरियों पर महापौर ने दिखाई सख्ती, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने भी संभाला मोर्चा दो महिलाओं के बाद चार और हमलावर गिरफ्तार दौ सौ भैंसों को किया गया जब्त, अन्य हमलावरों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : पारा क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध रूप से चल रही डेयरियों के खिलाफ चलाए […]

Spread the love
Read More
Grenade attack
Crime News International

काबुल के हजारा इलाके में स्कूल के पास ग्रेनेड हमला, करीब 50 बच्चे घायल

Grenade attack: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्कूल के पास हैंड ग्रेनेड से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। धमाके में कई बच्चे घायल हुए हैं। अफगान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में करीब 50 बच्चों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी घायलों की संख्या […]

Spread the love
Read More
Amarmani Tripathi case
Crime News Uttar Pradesh

राहुल मद्धेशिया अपहरण मामले में टली गवाही, अब एक सितंबर को सुनवाई

Amarmani Tripathi case: उत्तर प्रदेश के चर्चित राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड में सोमवार को बस्ती की MP-MLA कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन गवाही के लिए कोई भी गवाह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। गवाहों के पेश नहीं होने के कारण मामले में सबूतों की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब अदालत में इस मामले की […]

Spread the love
Read More