देहरादून में कारोबारियों के यहाँ ताबड़तोड़ आयकर छापे

Income Tax Department

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। दिल्ली से आयकर की टीम के करीब 100 अधिकारी 25 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। सबसे पहले रेसकोर्स में अधिकारियों की फौज पहुंची और यहीं से अलग-अलग ठिकानों के लिए रवाना हुई। ताबड़तोड़ हुई इस कार्रवाई से कारोबारियों और उनके परिचितों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। कारोबाारियों के घरों को अंदर से बंद कर दिया गया। इस दौरान परिवार वालों से लंबी पूछताछ की गई। किसी की तिजोरी जब्त हुई तो कई के बैंक खातों तक जांच पहुंच गई। कारोबारियों के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए।

ये भी पढ़े

दहशतगर्त डॉक्टरों से दहली दिल्ली, दिल में हिंदुस्तान तो कैसे बन रहे फिदायीन…

आयकर विभाग की टीमें सुबह स्कूल के समय पहुंची थीं जो स्कूल जाने वाले बच्चे थे उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद घरों को अंदर से बंद कर दिया गया। किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं थी। जिन जगहों से आयकर विभाग ने कैश बरामद किया उसे गिनने के लिए मशीन भी मंगवाई गई। किसी के घर में अलमारी की तिजोरी में गहने थे तो उनके बिलों की जांच में ही कई घंटे का समय लग गया। बिलों के बिना मिले गहनों को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में दिल्ली की टीमों के साथ स्थानीय टीमों को भी लगाया गया था। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने इस मामले में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है।

ये भी पढ़े

गजब का साहस: घर में की पत्नी की हत्या और ड्यूटी करने पहुंचा पति, गिरफ्तार

इस छापे की कार्रवाई की दिन भर कारोबारी जगत में चर्चाएं होती रहीं। इससे पहले भी रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों के यहां भी आयकर के छापे पड़े हैं। इनमें कई कारोबारी ऐसे हैं जो पहले भी आयकर के रडार पर रहे हैं। इनके यहां कभी सर्वे तो कभी कई और कार्रवाइयां हुई हैं। इसके अलावा शराब कारोबारियों के नाम पहले भी कई कार्रवाई से जुड़े हैं।

Spread the love

WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More
Untitled 5 copy 21
accidents Crime News homeslider Uttarakhand

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी…आठ की मौत, CM धामी ने जताया दुख

टिहरी। उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना नैल के पास की बताई जा रही है, जहां वाहन अचानक […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 22 at 1.19.51 PM 1
Uttarakhand

Uttarakhand: फेरों से पहले गंगा आरती, ऋषिकेश में अनूठी पहल ने जीता सबका दिल

Uttarakhand: शादी से पहले इस युगल ने किया सराहनीय कार्य, चहुंओर चर्चा Uttarakhand: पहले गंगा आरती, फिर हुई इनकी शादी, जानें क्यों किया ऐसा कार्य Uttarakhand: उत्तराखंड में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बन गई है। अनीता ममगाई ने अपनी बेटी के विवाह को केवल एक सामाजिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, […]

Spread the love
Read More