गजब का साहस: घर में की पत्नी की हत्या और ड्यूटी करने पहुंचा पति, गिरफ्तार

  • पहले प्यार फिर धोखा, कभी एक साथ काम करते थे युगल, अब कत्ल
  • छत्तीसगढ़ की लड़की को उत्तराखंड के लड़के से हुआ था प्यार, लिए थे सात फेरे

रुद्रपुर। रुद्रपुर के भूरारानी में एक घर से महिला की लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। महिला के मुँह बोले भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया। पति-पत्नी की लव मैरिज थी। छत्तीसगढ़ की महिला ने पांच साल पहले उत्तराखंड के युवक से लव मैरिज की थी। कम्पनी मे जाने से पहले पति ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की मौत की सूचना जब मुँह बोले भाई ने पति अनिल को दी उसने कहा कि मर गई तो क्या करूं? लाश कबाड़ में फेंक दो।

बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ निवासी 25 वर्षीय मधु की भूरारानी की दुर्गा कॉलोनी गली नंबर पांच निवासी अनिल पुत्र वीरेंद्र से पांच साल पहले रुद्रपुर के एक मंदिर में शादी हुई थी। दोनों कॉलोनी की गली नंबर तीन में किराये पर परिवार से अलग रह रहे थे। दोनों सिडकुल में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर अनिल और मधु के बीच झगड़े और तेज आवाजे आयी। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली मधु की मुंहबोली भाभी विमला पहुंची तो मधु जमीन पर बेसुध पड़ी हुई थी और वहां अनिल नहीं था। बाहर आकर विमला ने गली के लोगों को मधु की मौत की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। वहीं मृतका की मां को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें

छी छी! सुनकर आती है घिन, बागेश्वर सरकार का नाम लेकर एक महिला से ठगी, ब्लैकमेलिंग फिर बलात्कार

मुँह बोले भाई और विमला के पति अंकित ने बताया कि मधु का एक भाई छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद अंकित ने अनिल को फोन किया और मधु के मरने की सूचना दी थी। जिस पर अनिल ने कहा था कि वह मर गई है तो क्या करूं? लाश कबाड़ में फेंक दो। अंकित के मुताबिक, घटना के बाद अनिल ने अपनी मां उर्मिला को कॉल कर कहा मधु मर गई है, जल्दी आ जाओ। मुंह बोले भाई और भाभी के बयानों के आधार पर पुलिस ने अनिल को हिरासत में ले लिया है।

homeslider Uttarakhand

आदमखोर गुलदार को मारने के लिये पौड़ी में शूटर किए गए तैनात

पौड़ी। तहसील पौड़ी के गजल्ड गांव में व्यक्ति पर हमला कर उसे निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग पूर्ण सतर्क मोड पर आ गए हैं। गुलदार को मारने की स्वीकृति मिलते ही वन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली हैं और शूटर तैनात कर दिए […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बाघ-भालू के हमलों का मुद्दा राज्यसभा में उठा, 25 सालों में 1264 मौतें

देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने वन्यजीवों हमलों की लगातार गंभीर होती समस्या को लेकर केंद्र से विशेष कार्ययोजना बनाने का आग्रह किया है। राज्य सभा में उन्होंने राज्य निर्माण के बाद हुए नुकसान का विवरण देते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इसकी तरफ आकृष्ट कराया और केंद्र से प्रभावित परिजनों को […]

Read More
Crime News homeslider

जहरीला कफ सीरप कांड: मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल खुद को बता रहा निर्दोष, कहा लगाए गए आरोप बेबुनियाद

पुलिस के फंदे से बचने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल किया बयान ए अहमद सौदागर लखनऊ। ज़हरीले कफ सीरप कांड के मामले में फरार चल रहे वाराणसी निवासी सरगना शुभम जायसवाल खुद को बुरी तरह से फंसता देख सोशल मीडिया पर वायरल कर वीडियो में खुद को निर्दोष बताया। कहा कि यह सीरप जहरीला […]

Read More