बाघिन मैलानी की मौत, बर्ड फ्लू की चपेट में आयी थी

Untitled 5 copy 15
  • लीवर और किडनी ने काम करना बंद कर दिया था

नया लुक संवाददाता

गोरखपुर। वन विभाग से एक बुरी खबर आयी है। गोरखपुर चिड़ियाघर की 16 वर्षीय बाघिन मैलानी की मौत हो गयी। वर्ष 2021 में वह लखनऊ चिड़ियाघर से गोरखपुर चिड़ियाघर लाई गई थी ये बाघिन किडनी और लीवर की समस्या से जूझ रही थी। पोस्टमार्टम में उसके लीवर और किडनी खराब मिले हैं। ये बाघिन करीब छह माह पहले वह बर्ड फ्लू की चपेट में आई थी और चिड़ियाघर के ही पशु अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें

छी छी! सुनकर आती है घिन, बागेश्वर सरकार का नाम लेकर एक महिला से ठगी, ब्लैकमेलिंग फिर बलात्कार

गोरखपुर चिड़ियाघर के निदेशक डॉक्टर बी ब्रह्मा के मुताबिक बाघिन मैलानी वर्ष 2021 में पहली बाघिन के रूप में उसे लखनऊ से गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया था। उसने यां करीब चार साल इस चिड़ियाघर में गुजारे थे पर हाल में ही वह बर्ड फ्लू से संक्रमित हो गयी थी और बीमार चल रही थी। इसके चलते उसका लीवर और किडनी खराब हो गई थी और उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

गजब का साहस: घर में की पत्नी की हत्या और ड्यूटी करने पहुंचा पति, गिरफ्तार

चिड़ियाघर निदेशक ने बताया कि बाघिन मैलानी को उम्र ज्यादा हो गयी थी इसलिए उसे स्वास्थ्य सबंधी तमाम दिक्कतें होने लगी थीं। उसकी आंख की रोशनी भी कम हो गई थी। चिड़ियाघर के चिकित्सक और उपनिदेशक डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह ने इस संबंध में बताया कि उसकी उम्र 16 वर्ष हो चुकी थी ऐसे में उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी कम हो गई थी। संक्रमण के दुष्प्रभाव और बढ़ती उम्र की वजह से उसका पाचन तंत्र सही से काम नहीं कर रहा था।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी… गाड़ी ट्रांसफर अब घर बैठे ही हो जाएगा!

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More