खुशखबरी… गाड़ी ट्रांसफर अब घर बैठे ही हो जाएगा!

Untitled 4 copy 18
  • RTO ने फेसलेस किया वाहन ट्रांसफर का काम

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। लखनऊ में वाहन चलाने वालों के लिए एक अच्छी खबर…। अब किसी भी वाहन का ट्रांसफर कराने के लिए खऱीददार और बेचने वाले को आरटीओ दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह सब काम अब घर बैठे ही जो जाएगा। यह आरटीओ की फेसलेस सुविधा है और उत्तर प्रदेश में आरटीओ से जुड़ी 49 सेवाएं फेसलेस हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

गजब का साहस: घर में की पत्नी की हत्या और ड्यूटी करने पहुंचा पति, गिरफ्तार

अब आवेदन करने वाले को Online अपना आधार कार्ड लगाना पड़ेगा और विभाग उसे तत्काल एक प्रारूप जारी कर देगा। इस फार्म को वे Online ही भरेंगे और फार्म जमा करते ही आधार कार्ड पर OTP जाएगा इससे मान लिया जाएगा कि खरीददार और बेचने वाले दोनों सही हैं। अब इस फार्म को आरटीओ अधिकारी ऑनलाइन ही अप्रूव करके जारी कर देंगे। अगर किसी भी स्थिति या जानकारी में आरटीओ अधिकारियों को किसी तरह का संदेह होगा तो आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में ही आरटीओ आना ही होगा। अगर सारे दस्तावेज वैध होंगे तो आरटीओ की तरफ से अप्रूवल दे दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

छी छी! सुनकर आती है घिन, बागेश्वर सरकार का नाम लेकर एक महिला से ठगी, ब्लैकमेलिंग फिर बलात्कार

इसी तरह एनओसी की प्रक्रिया भी Online पूरी हो जाएगी। इस सुविधा के बाद अब किसी अन्य जिले में अपनी गाड़ी दर्ज करने के लिए एनओसी का आवेदन करने भी आरटीओ कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। एनओसी की प्रक्रिया Online ही पूरी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

कैंसर पीड़ित माता-पिता से बच्चे कर रहे मारपीट, DM ने दिए कोर्ट में पेश होने के आदेश

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों मुख्य सचिव ने निर्देश जारी कर कहा था कि जो सेवाएं फेसलेस नहीं हुईं, उन्हें फेसलेस किया जाए। इसके बाद अब परिवहन विभाग दूसरी बची हुई सेवाओं को फेसलेस करने की तैयारी कर रहा है। जहां पर भी आरटीओ को किसी तरह का डाउट आउट होगा तो आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में ही आरटीओ आना होगा। अगर सारे दस्तावेज वैध होंगे तो आरटीओ की तरफ से अप्रूवल दे दिया जाएगा। इसी तरह ऑनलाइन ही वाहन की एनओसी की प्रक्रिया पूरी होगी।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More