ओंस जाबूर ने गर्भावस्था की घोषणा की, टेनिस से लिया लंबा ब्रेक

Untitled 9 copy 10

नई दिल्ली। ट्यूनिशिया की टेनिस स्टार और पूर्व विश्व नंबर दो खिलाड़ी ओंस जाबूर ने सोमवार को यह घोषणा की है कि वह अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने पेशेवर टेनिस से कुछ समय के लिए लंबा ब्रेक लेने का फैसला किया है। 31 वर्षीय जाबूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, कि मैंने खुद को रिफ्रेश और रिचार्ज करने के लिए थोड़ा ब्रेक लिया था… और अब लगता है, हमने अब तक की सबसे प्यारी वापसी की योजना बना ली है। ट्यूनिशिया की इस स्टार खिलाड़ी, जिन्हें उनके प्रशंसक प्यार से मिनिस्टर ऑफ हैप्पीनेस कहते हैं, ने बताया कि वह अप्रैल में एक बेटे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल अपने करियर को कुछ समय के लिए विराम देकर परिवार और मातृत्व पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

जाबूर, जो इस समय विश्व रैंकिंग में 79वें स्थान पर हैं, तीन बार ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और अब तक अपने करियर में पांच डब्ल्यूटीए सिंगल्स खिताब जीत चुकी हैं। ट्यूनिशिया की यह स्टार खिलाड़ी हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य और डिप्रेशन को लेकर भी खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने स्वीकार किया था कि लगातार चलने वाले टूर और व्यस्त कार्यक्रम के कारण उन्हें मानसिक रूप से काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनकी गर्भावस्था की घोषणा ऐसे समय आई है जब टेनिस जगत में खिलाड़ियों के अत्यधिक व्यस्त शेड्यूल और शारीरिक-मानसिक दबाव पर लगातार चर्चा हो रही है। फिलहाल, उनके प्रशंसक और साथी खिलाड़ी उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। ओंस जाबूर ने वादा किया है कि वह मातृत्व के इस नए अध्याय के बाद टेनिस कोर्ट पर “सबसे प्यारी वापसी” करेंगी।( हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Sports

WPL 2027: आज तय होंगे रिटेन खिलाड़ी, 28 अक्टूबर को ऑक्शन

WPL 2027: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के लिए सभी पांच फ्रेंचाइजी आज अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करेंगी। इसके बाद टीमों की नजरें आगामी ऑक्शन पर होंगी, जिसका आयोजन 28 अक्टूबर को कोच्चि में किया जाएगा। WPL में एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड रख सकती है। इनमें अधिकतम छहविदेशी […]

Spread the love
Read More
Aichi-Nagoya
Sports

ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर

Aichi-Nagoya: भारत की ईशा सिंह ने सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में बहुत कम अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई और उन्हें शूट-ऑफ के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से बाहर हो गई। फाइनल में, 50 शॉट्स […]

Spread the love
Read More
Sports

सचिन से तुलना पर बोले विराट, ‘ईगो आया तो सब खत्म’

Virat Kohli: विराट कोहली का नाम जब भी रिकॉर्ड बुक में ऊपर आता है, क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर से उनकी तुलना शुरू हो जाती है। दोनों भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित बल्लेबाजों में शामिल हैं और कोहली कई मामलों में सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुके हैं। लेकिन खुद विराट कोहली इस […]

Spread the love
Read More